विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

26000 रुपये के Nokia 7 Plus को 7699 रुपये में खरीदने का मौका, पढ़ें ऑफर डिटेल्स

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Thu, 04 Oct 2018 05:35 PM (IST)Updated: Sat, 06 Oct 2018 03:01 PM (IST)

इन्हें खरीदने पर एयरटेल यूजर्स को 1.4 जीबी डाटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन उपलब्ध कराएगा

26000 रुपये के Nokia 7 Plus को 7699 रुपये में खरीदने का मौका, पढ़ें ऑफर डिटेल्स
26000 रुपये के Nokia 7 Plus को 7699 रुपये में खरीदने का मौका, पढ़ें ऑफर डिटेल्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। एयरटेल ऑनलाइन स्टोर पर कई स्मार्टपोन्स को EMI विकल्प के साथ खरीदा जा सकता है। यह विकल्प केवल पोस्टपेड यूजर्स को ही दिया जा रहा है। अगर प्रीपेड यूजर भी इस विकल्प का लाभ उठाने चाहते हैं तो उन्हें अपना नंबर पोस्टपेड में माइग्रेट कराना होगा। हालांकि, Nokia 7 Plus, Nokia 6.1 और Oppo F9 Pro को प्रीपेड यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराया गया है। एयरटेल के जरिए यूजर्स डाउन पेमेंट कर फोन खरीद सकते हैं। इन्हें खरीदने पर एयरटेल यूजर्स को 1.4 जीबी डाटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन उपलब्ध कराएगा।

यहां पढ़ें ऑफर डिटेल्स:

सबसे पहले बात करते हैं Nokia 7 Plus की। इसे खरीदने के लिए यूजर्स को 7699 रुपये का वन-टाइम पेमेंट करन होगा। इसके बाद उन्हें 12 महीनों तक 1734 रुपये देने होंगे। इसमें यूजर्स को डाटा, वॉयस कॉलिंग और एसएमएस बनिफिट्स दिए जा रहे हैं। आपको बता दें कि Nokia 7 Plus की कीमत 25,999 रुपये है। इसे एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर से खरीदने पर यूजर्स को 12 महीनों की पेमेंट को मिलाकर 28,507 रुपये देने होंगे।

Oppo F9 Pro की बात करें तो इसके लिए 6,015 का वन टाइम पेमेंट करना होगा। इसके बाद 12 महीनों तक 1,714 रुपये EMI के तौर पर देने होंगे। इसके अलावा कंपनी Nokia 6.1 के 4 जीबी रैम वेरिएंट को भी 4,599 रुपये की डाउन पेमेंट पर ऑफर कर रही है। इसके बाद यूजर्स को 12 महीनों तक 1,275 रुपये देने होंगे।

एयरटेल प्रीपेड यूजर्स को एक वर्ष के लिए मिलेगा 1.4 जीबी डाटा:

अगर यूजर इन तीन में से कोई भी फोन एयरटेल ऑनलाइन स्टोर से खरीदते हैं तो उन्हें एयरटेल उन्हें एक साल के लिए फ्री सर्विस उपलब्ध कराएगी। इसके तहत यूजर्स को 1.4 जीबी डाटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन दिए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी पोस्टपेड यूजर्स के लिए भी ऐसे ही प्लान्स ऑफर कर रही है। इनकी डिटेल्स के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें।

www.jagran.com/technology/tech-news-vivo-v11-pro-available-at-rs-4299-down-payment-on-airtel-store-with-bundled-postpaid-plan-know-details-18447246.html

www.jagran.com/technology/tech-news-airtel-offers-iphone-6-at-just-rs-5150-rs-of-down-payment-know-offer-details-18424841.html

यह भी पढ़ें:

नाराज यूजर्स को मनाने में लगा फेसबुक, अकाउंट डिलीट करने के लिए देगा 30 दिन का समय

नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर, ड्राइविंग लाइसेंस बनाने से लेकर RC ट्रांसफर करना हुआ ऑनलाइन

पैनासोनिक Eluga X1 और Eluga X1 प्रो AI कैमरा फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।