Airtel, Jio, Vi और BSNL के बिना डेटा वाले सस्ते रिचार्ज, सेकेंडरी सिम के लिए बेस्ट हैं वॉइस ओनली प्लान
प्रमुख भारतीय टेलीकॉम कंपनियों Airtel, Jio, Vodafone Idea और BSNL ने हाल ही में केवल वॉइस और एसएमएस वाले किफायती प्लान पेश किए हैं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। प्रमुख भारतीय टेलीकॉम कंपनियां Airtel, Jio, Vodafone Idea (Vi), और BSNL ने हाल में ओनली वॉइस एंडस एसएमएस प्लान पेश किए हैं। इन प्लान में डेटा नहीं मिलता है, जिससे ये प्लान अफोर्डेबल हैं। ये प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट हैं, जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही सकेंडरी सिम एक्टिव करने के लिए यूजर्स आमतौर पर इस तरह के ही प्लान की जरूरत होती है। हाल के दिनों में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों से ऐसे प्लान लॉन्च करने के निर्देश दिए थे।
BSNL के बिना डेटा वाले प्लान
BSNL ने बिना डेटा के तीन प्लान पेश किए हैं, जिसमें सिर्फ कॉलिंग और डेली एसएमएस मिलते हैं। बीएसएनएल के 172 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28, 184 रुपये वाले प्लान की कीमत 30 दिन और 190 रुपये वाले प्लान की कीमत फुल कैलेंडर मंथ की है। इन दिनों प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल के साथ 100 एसएमएस डेली मिलते हैं।
Jio के बिना डेटा वाले प्लान
Jio के पोर्टफोलियो में कई प्लान हैं, जिसमें बिना डेटा के वॉइस कॉलिंग और एसएमएस मिलते हैं। जियो के 147 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 22 दिन, 177 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन, 196 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 30 दिन और 197 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी एक कैलेंडर मंथ है। चारों प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 300 एसएमएस मिलते हैं। इसके साथ इसके साथ ही जियो 448 रुपये वाला प्लान भी पेश करता है, जिसकी वैलिडिटी 84 दिन की है और 1000 एसएमएस मिलते हैं। जियो के 1748 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 336 दिन और 3600 एसएमएस मिलते हैं। इन दोनों प्लान में JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी मिलता है।

Airtel और Vodafone Idea बिना डेटा वाले प्लान
Airtel और Vi के पास तीन प्लान ऐसे हैं, जिनकी कीमत एक जैसी हैं और ये बिना डेटा के आते हैं। पहला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है, जिनकी कीमत 185 रुपये है। इसके साथ ही 30 दिन वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत 203 रुपये है। इसके साथ ही दोनों कंपनियां 206 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी एक कैलेंडर मंथ है। इन तीनों प्लान में अनलिमिटेड डोमेस्टिक कॉल और 300 एसएमएस मिलते हैं। एयरटेल के प्लान में यूजर्स को 30 दिन के लिए हेलो ट्यून्स भी मिलती है।
Airtel के पास लंबी वैलिडिटी वाला प्लान भी ऑफर करताहै, जिसकी कीमत 469 रुपये है। इसमें 84 दिन की वैलिडिटी और 900 एसएमएस मिलते हैं। वीआई के 84 दिन वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत 470 रुपये हैं। एयरटेल और वीआई के बिना डेटा वाले एनुअल प्लान की कीमत 1849 रुपये है। जिसमें कंपनी 3600 एसएमएस ऑफर करती है। Vi के पास 179 रुपये वाला एक और प्लान है, जिसमें यूजर्स को 25 दिनों की वैलिडिटी और 300 SMS मिलते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।