विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Airtel ने यूजर्स को दिया मिनिमम रिचार्ज से छुटकारा, लॉन्च किए लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स

By Harshit HarshEdited By:
Published: Fri, 22 Feb 2019 04:46 PM (IST)Updated: Mon, 25 Feb 2019 08:40 AM (IST)

भारती Airtel का यह प्लान मिनिमम रिचार्ज न करा पाने वाले यूजर्स को फायदा पहुंचाएगा

Airtel ने यूजर्स को दिया मिनिमम रिचार्ज से छुटकारा, लॉन्च किए लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स
Airtel ने यूजर्स को दिया मिनिमम रिचार्ज से छुटकारा, लॉन्च किए लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। भारती Airtel ने लंबी वैलिडिटी वाले यूजर्स के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है। Airtel से पहले Vodafone और BSNL ने भी कुछ दिनों पहले लंबी वैलिटिडी वाले प्लान्स उतारे थे। भारती Airtel का यह प्लान मिनिमम रिचार्ज न करा पाने वाले यूजर्स को फायदा पहुंचाएगा। Airtel ने इस प्लान को 998 रुपये की कीमत में उतारा है। इस प्लान के अलावा Airtel ने एक और प्लान 597 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इन दोनों प्लान्स को ज्यादा कॉलिंग करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर उतारा गया है। आइए, जानते हैं इन प्लान्स के बारे में

Airtel 998 रुपये वाला प्लान

भारती Airtel के इस प्लान में यूजर्स को 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग फ्री नेशनल रोमिंग के साथ मिलता है। अन्य बेनिफिट्स की बात करे तो इसमें यूजर्स को हर महिने 300 फ्री SMS का लाभ मिलता है। डाटा की बात करें तो यूजर्स को पूरी वैलिडिटी के लिए 12GB डाटा का लाभ मिलता है। इससे पहले Airtel ने 1,699 रुपये का प्लान लंबी वैलिडिटी के साथ उतारा था। इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी का लाभ मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही प्रतिदिन 100 SMS और 1GB डाटा का लाभ मिलता है।

Airtel 597 रुपये वाला प्लान

भारती Airtel के इस प्लान में यूजर्स को 168 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग फ्री नेशनल रोमिंग के साथ मिलता है। अन्य बेनिफिट्स की बात करे तो इसमें यूजर्स को हर महिने 300 फ्री SMS का लाभ मिलता है। डाटा की बात करें तो यूजर्स को पूरी वैलिडिटी के लिए 6GB डाटा का लाभ मिलता है। भारती Airtel के इन दोनों प्लान्स के साथ यूजर्स को एयरटेल टीवी का सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जाता है।

Jio का 1,699 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों यानी 1 साल के लिए प्रतिदिन 1.5 GB डाटा का लाभ दिया जाता है। इस प्लान में कुल मिलाकर यूजर को 547.5 GB डाटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग की भी सुविधा भी मिलती है। एसएमस की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 100 SMS का लाभ दिया जाता है।

Vodafone का 1,699 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों यानी 1 साल के लिए प्रतिदिन 1GB डाटा का लाभ दिया जाता है। इस प्लान में कुल मिलाकर यूजर को 365 GB डाटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग की भी सुविधा भी मिलती है। एसएमस की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 100 SMS का लाभ दिया जाता है।

यह भी पढ़ें:

BSNL ने Airtel, Jio की टक्कर में 98 रुपये वाले प्लान को किया रिवाइज, प्रतिदिन मिलेगा 2GB डाटा

Vodafone Idea ने लॉन्च किया नया प्लान, जानें Jio और Airtel के किन प्लान्स को मिलेगी चुनौती

Vodafone ने नए यूजर्स के लिए पेश किया नया प्लान, 56 दिनों तक मिलेगी डाटा और कॉलिंग सुविधा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।