विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Airtel ने Jio की टक्कर में लॉन्च किया एक और नया प्लान, मिलेगा फ्री कॉल्स और 105GB डाटा

By Harshit HarshEdited By:
Published: Mon, 17 Sep 2018 04:01 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 09:50 AM (IST)

Airtel ने एक और नया प्रीपेड प्लान बाजार में उतारा है, इस प्लान को देश के सभी 22 सर्किल के लिए लाया गया है

News Article Hero Image
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। भारती एयरटेल ने एक और नया प्लान अपने यूजर्स के लिए लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही 105GB फ्री डाटा का भी लाभ मिलेगा। एयरटेल ने यह प्रीपेड प्लान रिलायंस जियो के 349 रुपये वाले प्लान के टक्कर में उतारा है। आपको बता दें कि देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड भी यूजर्स के लिए कुछ प्लान्स उतारने की तैयारी में है। टेलिकॉम सेक्टर में यह प्राइस वॉर रिलायंस जियो की टेलिकॉम सेवा शुरू होने के साथ ही शुरू हो गई थी। आइए, जानते हैं भारती एयरटेल के इस नए प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में
 
एयरटेल 419 रुपये वाला प्लान
 
भारती एयरटेल के इस प्लान की कीमत 419 रुपये रखी गई है। इस प्लान में यूजर्स को 75 दिनों की वैधता मिलती है। भारती एयरटेल के इस प्लान को कंपनी के ही 399 रुपये वाले प्लान और 448 रुपये वाले प्लान के बीच में रखा गया है। इस प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (नेशनल रोमिंग में भी) के साथ ही प्रतिदिन 1.4 जीबी हाई स्पीड डाटा का लाभ दिया जा रहा है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को कॉल्स एवं डाटा के साथ ही प्रतिदिन 100 एसएमएस का भी लाभ मिलता है। इस प्लान को भारती एयरटेल के सभी 22 सर्किल के लिए लॉन्च किया गया है। इस प्लान का रिचार्ज आप माय एयरटेल ऐप के जरिए कर सकते हैं। साथ ही, इस प्लान में आपको प्रतिदिन 300 मिनट एवं प्रति सप्ताह 1000 मिनट की कॉलिंग का लिमिट मिलता है।
 
रिलायंस जियो 349 रुपये वाला प्लान
 
रिलायंस जियो के 349 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैधता 70 दिनों की है। इसके साथ ही यूजर्स इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस का भी लाभ लेते हैं। रिलायंस जियो के इस प्लान में रोमिंग भी फ्री है, साथ ही यह प्लान देश के सभी 22 सर्किल के लिए वैलिड है। इस प्लान में रिलांयस जियो की तरफ से 50 रुपये का कैश बैक भी दिया जा रहा है जो आप रिलायंस जियो के माय जियो ऐप के जरिए ले सकते हैं।
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।