विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Airtel का 84 दिन वाला प्लान: डेली 3GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Netflix भी

Published: Thu, 19 Nov 2026 02:00 PM (IST)

एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए ₹1,798 का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसमें 84 दिनों की वैलिडिटी, डेली 3GB ...और पढ़ें

Airtel का 84 दिन वाला प्लान: डेली 3GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Netflix भी

Airtel का 84 दिन वाला प्लान: डेली 3GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Netflix भी


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी Airtel का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं तो अपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी अपने यूजर्स को एंटरटेनमेंट और ज्यादा डेटा बेनिफिट देने के लिए 1,798 रुपये का एक जबरदस्त प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है। इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। साथ ही इस प्लान में डेली 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और कई OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।

इतना ही नहीं इस प्लान में 5G नेटवर्क एरिया में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिल रहा है। कॉलिंग के लिए इसमें सभी लोकल, STD और रोमिंग नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। साथ ही यूजर्स को डेली 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है।

Netflix का सब्सक्रिप्शन मिल रहा फ्री

प्लान में एंटरटेनमेंट का भी खास ध्यन रखा गया है जहां Netflix Basic का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल रहा है। इसका मतलब है कि यूजर्स एक ही रिचार्ज के साथ फिल्में, वेब सीरीज और अन्य कंटेंट एन्जॉय कर सकते हैं। साथ ही इस प्लान में यूजर्स को 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।

कंपनी का कहना है कि इस बेनिफिट की कीमत करीब 4,000 रुपये है। इसके अलावा प्लान में Airtel Safe Network की सुविधा भी मिल रही है। इसके तहत स्पैम कॉल अलर्ट, फ्रॉड लिंक ब्लॉकिंग और OTP के जरिए होने वाले बैंकिंग फ्रॉड से प्रोटेक्शन मिल रही है।

फ्री में मिलेगी HelloTune की सुविधा

इतना ही नहीं इस Airtel के 1,798 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को HelloTunes बेनिफिट भी मिल रहा है। इसके तहत हर 30 दिन में आप अपनी पसंद की एक HelloTune मुफ्त में सेट कर सकते हैं। ओवरऑल कहें तो इस प्लान में डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, OTT सब्सक्रिप्शन की सुविधा इसे एक अच्छा ऑप्शन बना रही है।

यह भी पढ़ें- Jio का 72 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।