विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ai+ Nova 2 Power Review: कैसा है 16,999 रुपये वाला फोन? 5 पॉइंट्स में समझें

Published: Wed, 25 Nov 2026 08:30 PM (IST)

Ai+ Nova 2 Power का 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। आइए जानते हैं इस फोन का रिव्यू।

Ai+ Nova 2 Power 5G का रिव्यू यहां जानें।

Ai+ Nova 2 Power 5G का रिव्यू यहां जानें। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Ai+ भारत में एक नया ब्रांड है, जिसे पिछले ही साल भारत में लॉन्च किया गया। किसी नए ब्रांड के फोन को खरीदने में लोग शुरुआत में काफी झिझकते हैं और ऐसे में रिव्यू ज्यादा जरूरी हो जाता है। ऐसे में हम यहां आपको इस कंपनी के कुछ समय पहले लॉन्च हुए एक नए मॉडल Ai+ Nova 2 Power का रिव्यू बताने जा रहे हैं।ये फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप और Dimensity 7100 प्रोसेसर जैसे फीचर्स किफायती कीमत में ऑफर कर रहा है। इसकी शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है। ये कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए है। आइए इस फोन का रिव्यू 5 पॉइंट्स में जानते हैं।

बिल्ड क्वालिटी एंड डिस्प्ले

इस फोन में 6.75 इंच का डिस्प्ले और बैक प्लास्टिक का है। दूर से देखने पर फोन का लुक काफी अच्छा लगता है। लेकिन, हाथ में लेने पर फील उतना बेहतर नहीं है। फोन भारी होने के साथ काफी मोटा भी है। यानी ये हाल के सालों का फोन नहीं लगता। इसकी बॉडी करीब 7 साल पुराने फोन्स जैसा फील देती है। जहां तक डिस्प्ले की बात की बात है तो ये भी केवल HD+ है। ऐसे में कंटेंट को देखने का मजा उतना बेहतर नहीं रहता। साथ ही यहां 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया जा सकता था। हालांकि, अच्छी बात ये है कि इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और पंच होल कैमरे के दिया गया है। आमतौर पर इस कीमत में वाटर ड्रॉप नॉच देखने को मिलता है। वैसे इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर साइड माउंटेड है, जोकि फास्ट है।

परफॉर्मेंस

भले ही फोन की बिल्ड क्वालिटी उतनी बेहतर न हो। अपनी कीमत के हिसाब से ये फोन बेहतर प्रोसेसर यानी MediaTek Dimensity 7100 ऑफर करता है। हाल में आए फोन्स के हिसाब से ये काफी बेहतर है। आजकल इस कीमत में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर देखने को मिलता है। Dimensity 7100 फोन को कैजुअली चलाने के लिए और नॉर्मल गेमिंग के लिए भी अच्छा प्रोसेसर है।

Ai Plus Nova 2 Power 5G

सॉफ्टवेयर

AI+ के इस फोन में एंड्रॉयड 16 बेस्ड nxtQ OS दिया गया है। अच्छी बात ये है कि फोन में कंपनी के कुछ एप्स के अलावा कोई भी गैरजरूरी एप्स देखने को नहीं मिलते। कस्टमर्स को यहां कोई सिस्टम-लेवल प्रमोशनल Ads भी देखने को नहीं मिलेंगे। वैसे इस फोन को कोई मेजर OS अपडेट नहीं मिलेगा। फोन को केवल एक साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। ऐसे में कम से कम इसमें 1 साल का OS अपडेट दिया जा सकता था।

कैमरा

इसमें रियर में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इस प्राइस ब्रैकेट में आजकल ये कॉम्बिनेशन भी कम ही देखने को मिलता है। साथ ही यहां सेल्फी के लिए 13MP का कैमरा दिया गया है। आउटपुट की बात करें तो इनडोर और आउटडोर डे-लाइट में कैमरा अच्छा रिस्पॉन्स करता है। फोकस में ठीक तरह से लॉक करता है। हालांकि, पोट्रेट और लो-लाइट में आउटपुट इनकंसिस्टेंट है। साथ ही रियर कैमरा 30fps पर 2K रेजोल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

फोटो सैंपल:

Ai + Nova 2 Power 5G Photo Sample

Ai + Nova 2 Power 5G Photo Sample 1


बैटरी

Ai+ Nova 2 Power 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही यहां 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। चार्जर आपको बॉक्स में ही मिलेगा। इस चार्जर के साथ फोन को फुल चार्ज करने में करीब 100 से 140 मिनट लगते हैं। मॉडरेट इस्तेमाल में इसे आराम से दो दिन तक चलाया जा सकता है।

कॉन्क्लूजन:

Ai+ Nova 2 Power 5G की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है। इस लिहाज से इसमें Dimensity 7100 प्रोसेसर और 7000mAh की बैटरी जैसे काफी अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, डिस्प्ले और बिल्ड-लुक में थोड़ा कॉम्प्रोमाइज है। ऐसे में आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसमें पैसा लगा सकते हैं। इस प्राइस रेंज में आप Lava Virat V1 Pro 5G और Tecno Spark 50s 5G जैसे कुछ ऑप्शन्स भी देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बच्चों को स्मार्टफोन से रखें दूर: खेल-खेल में नई चीजें सिखाएंगे टेक्नोलॉजी वाले ये 6 खास खिलौने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।