विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब Vodafone Idea यूजर्स भी ATM से कर सकेंगे अपना नंबर रिचार्ज

By Renu YadavEdited By:
Published: Tue, 07 Apr 2020 07:51 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 08 Apr 2020 07:16 AM (GMT+05:30)

Reliance Jio और Airtel के बाद Vodafone Idea ने भी अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एटीएम से रिचार्ज करने की सुविधा पेश की है (फोटो साभार Vodafone Ide)

अब Vodafone Idea यूजर्स भी ATM से कर सकेंगे अपना नंबर रिचार्ज
अब Vodafone Idea यूजर्स भी ATM से कर सकेंगे अपना नंबर रिचार्ज

नई दिल्ली, टेक डेस्क। लॉकडाउन के चलते टेलिकॉम कंपनियां इस बात का खासा ध्यान रख रही हैं कि यूजर्स को कॉलिंग या रिचार्ज से जुड़ी कोई परेशानी ना हो। ऐसे में कंपनियों का मुख्य फोकस बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैया कराना है। साथ ही कम कीमत में अधिक बेनिफिट्स वाले प्लान्स भी पेश किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं हाल ही में Reliance Jio और Airtel ने ATM के जरिए मोबाइल नंबर रिचार्ज करने की सुविधा पेश की थी। वहीं अब इस कड़ी में Vodafone Idea ने भी अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए  ATM से नंबर रिचार्ज करने का विकल्प पेश किया है। 

Vodafone Idea ने ATM से रिचार्ज का विकल्प देने के लिए कई बैंकों के साथ साझेदारी दी है ताकि यूजर्स को रिचार्ज के दौरान कोई परेशानी ना हो। अब यूजर्स ATM पर जाकर अपना प्रीपेड नंबर रिचार्ज कर सकेंगे। ये सुविधा खास तौर से ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश की गई है जो कि इंटरनेट के जरिए रिचार्ज कराने में असमर्थ है और आजकल रिचार्ज की दुकानें की बंद हैं। ऐसे में अब यूजर्स अपने नजदीकी ATM मशीन के जरिए अपना नंबर रिचार्ज कर सकते हैं।

Vodafone Idea ने एटीएम से रिचार्ज के लिए HDFC Bank, ICICI Bank, SBI, Axis Bank, Citi Bank, DCB Bank, IDBI Bank और Standard Chartered बैंक के साथ समझौता किया है। जिसके बाद यूजर्स इनमें से किसी भी बैंक के एटीएम पर जाकर अपना मोबाइल नंबर रिचार्ज कर सकेंगे।

वैसे बता दें कि इससे पहले Reliance Jio और Airtel ने ATM से रिचार्ज की सुविधा पेश की थी। बल्कि Airtel ने ATM से ही नहीं बल्कि बिग बाजार, मेडिकल और ग्रोसरी स्टोर से भी यूजर्स को मोबाइल रिचार्ज करने की सुविधा दी है। इसके लिए कंपनी ने Apollo Pharmacies से समझौता किया है। यानि अगर आप प्रीपेड यूजर्स हैं और आपके आस-पास Apollo Pharmacies की शॉप है तो आप वहां जाकर भी अपना मोबाइल नंबर रिचार्ज करा सकते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।