विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aadhaar Card Scam: आधार की डिटेल हैक कर रहे स्कैमर्स, जानें आधार कार्ड से कितने मोबाइल नंबर हैं लिंक

By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
Published: Fri, 11 Aug 2023 02:49 PM (GMT+05:30)

आधार कार्ड को लेकर एक नया घोटाला सामने आया हैजिसमें लोगों एक आधार में सैकड़ो सिम को लिंक करने की ...और पढ़ें

Aadhaar Card Scam: आधार की डिटेल हैक कर रहे स्कैमर्स
Aadhaar Card Scam: आधार की डिटेल हैक कर रहे स्कैमर्स

HighLights

  1. आधार कार्ड को कई सिम कार्ड से जोड़ने के घोटाले जारी हैं।
  2. साइबर क्राइम विंग ने धोखाधड़ी गतिविधियों के संदेह में पूरे तमिलनाडु में 25,135 सिम कार्ड ब्लॉक कर दिए हैं।
  3. एआई के साथ काम करने वाले एक टूल किट ने गड़बड़ी की पहचान की।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट मे से एक है। लेकिन आज कल इसके लेकर कई घोटाले हो रहे हैं। ऐसे में हमें थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ती है।

बता दें कि एक ही आधार कार्ड को कई सिम कार्ड से जोड़ने के घोटाले जारी हैं। एक मामले में, साइबर क्राइम विंग ने पाया कि एक व्यक्ति के पास एक ही आधार नंबर का उपयोग करके 100-150 मोबाइल कनेक्शन थे और उन्हें रद्द करने के लिए संबंधित मोबाइल सेवा प्रदाताओं को लिखा था।

तमिलनाडु में 25,135 सिम कार्ड ब्लॉक

पिछले चार महीनों में तमिलनाडु की साइबर क्राइम विंग ने धोखाधड़ी गतिविधियों के संदेह में पूरे तमिलनाडु में 25,135 सिम कार्ड ब्लॉक कर दिए हैं। विजयवाड़ा में एक अन्य मामले में, एक ही फोटो पहचान के साथ 658 सिम कार्ड जारी किए गए थे। सभी सिम कार्ड पोलुकोंडा नवीन के नाम पर पंजीकृत थे, जो मोबाइल दुकानों और अन्य कियोस्क पर सिम वितरित करता है,जहां कोई भी सिम कार्ड खरीद सकता है।

एआई ने की समस्या की पहचान

DoT इस मुद्दे पर तब परेशान हुआ जब एआई के साथ काम करने वाले एक टूल किट ने गड़बड़ी की पहचान की। एएसटीआर (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड फेशियल रिकॉग्निशन पावर्ड सॉल्यूशन फॉर टेलीकॉम सिम सब्सक्राइबर वेरिफिकेशन) सॉफ्टवेयर सिम कार्ड धोखाधड़ी का पता लगाता है और पहचान प्रमाण के साथ नंबरों को ब्लॉक कर देता है।

सॉफ्टवेयर सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों से सिम कार्ड धारकों की तस्वीरें लेता है और फिल्टर करता है। इससे पता चला कि एक ही फोटो से बड़ी संख्या में सिम लिए गए।

आधार से जुड़े मोबाइल नंबर की जांच

आपके आधार से जुड़े सभी मोबाइल नंबरों की जांच की जा सकती है। लोग DoT द्वारा बनाए गए पोर्टल के माध्यम से यह जांच सकते हैं कि उनके आधार नंबर पर कितने फोन नंबर पंजीकृत हैं। टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन (TAFCOP) पोर्टल टेलीकॉम ग्राहकों को उनके आधार नंबर से जुड़े सभी फोन नंबर देखने की अनुमति देता है।

कैसे करें जांच

दूरसंचार विभाग (DoT) ने पिछले साल पोर्टल - टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन (TAF-COP) लॉन्च किया था, जो लोगों को यह जांचने में मदद कर सकता है कि उनके आधार कार्ड के साथ कितने मोबाइल नंबर पंजीकृत हैं। TAF-COP वेबसाइट दूरसंचार ग्राहकों को उनके आधार नंबर से जुड़े सभी पंजीकृत मोबाइल नंबरों की जांच करने की अनुमति देती है।

  • आधिकारिक वेबसाइट https://tafcop.dgtelecom.gov.in/ पर जाएं।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी का अनुरोध करें।
  • आपके नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपके आधार कार्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर प्रदर्शित होते हैं।