विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7,200mAh बैटरी वाले Vivo के 5G स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर, 1500 रुपये कैशबैक और फ्री वायरलेस ईयरबड्स

Published: Sat, 14 Nov 2026 08:00 AM (IST)

वीवो अपने Y31t 5G स्मार्टफोन पर ₹1500 की छूट और मुफ्त iQOO TWS 1e ईयरबड्स का शानदार ऑफर दे रहा है।

vivo y31T 5G पर 1500 रुपये का बैंक डिस्काउंट

vivo y31T 5G पर 1500 रुपये का बैंक डिस्काउंट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो के 7,200 mAh बैटरी वाले Y सीरीज के 5G स्मार्टफोन पर दमदार डील मिल रही है। यह ऑफर कंपनी के Vivo Y31t 5G स्मार्टफोन पर मिल रहा है। यह डील वीवो के ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस फोन पर कंपनी 1500 रुपये का डिस्काउंट और वायरलेस ईयरबड्स फ्री में दे रही है। यहां हम आपको वीवो स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Vivo Y31t 5G पर ऑफर

Vivo Y31t 5G स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 26,999 रुपये है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसे 31,499 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस फोन के दोनों वेरिएंट्स पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही कंपनी 2,099 रुपये की कीमत वाला iQOO TWS 1e ईयरबड्स फ्री में दे रही है।

vivo y31t

वीवो के फोन पर 1500 रुपये का डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत मिल रहा है। यह ऑफर HDFC, Axis और SBI के कार्ड से ईएमआई पेमेंट करने पर मिल रहा है। अगर आप फोन की फुल पेमेंट करते हैं तो डिस्काउंट 1260 रुपये का ही मिलेगा। इसके साथ ही वीवो स्टुडेंट्स को 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी ऑफ कर रही है।

Vivo Y31t 5G की स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y31t 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजोल्यूशन 1608 × 720 पिक्सल, टच सैंपलिंग रेट 240Hz और हाई ब्राइटनेस 1250 निट्स की है। इस फोन में लो ब्लू लाइट, डीसी डिमिंग और आई प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट के साथ आता है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno 613 जीपीयू दिया है। वीवो का यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर रन करता है।


फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल को बुके लेंस दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo Y31t 5G में 7200mAh की बैटरी मिलती है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। ड्यूरेबिलिटी के लिए फोन को SGS 5-Star Drop Resistance सर्टिफिकेशन मिला है। इसके साथ ही यह फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है। वीवो का यह फोन मॉस्चर डिटेक्शन और One-Tap Water Ejection जैसे फीचर से भी लैस है।

यह भी पढ़ें- 200MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा Oppo का नया 5G स्मार्टफोन, MediaTek प्रोसेसर से मिलेगी पावर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।