विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

5G सेवा 2020 से, TRAI ने शुरू की तैयारी

By Harshit HarshEdited By:
Published: Tue, 18 Dec 2018 10:37 AM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 01:22 PM (IST)

दुनियाभर में 5G सेवा को एक साथ ही शुरू किया जा सकता है

5G सेवा 2020 से, TRAI ने शुरू की तैयारी
5G सेवा 2020 से, TRAI ने शुरू की तैयारी

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। दुनियाभर में 5G सेवा के लिए टेलिकॉम सेक्टर ने तैयारी शुरू कर दी है। स्मार्टफोन निर्माता से लेकर टेलिकॉम कंपनियों ने इसके लिए कमर कस लीं है। दुनियाभर में 5G सेवा को एक साथ ही शुरू किया जा सकता है। अगले साल के मध्य तक अमेरिका, चीन, दक्षिण कोरिया समेत कई देशों में 5G सेवा की टेस्टिंग पूरी हो सकती है। वहीं, भारत में भी 5G सेवा 2020 से शुरू हो सकती है। टेलिकॉम सचिव अरुणा सुंदरराजन ने कहा है कि 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी प्रक्रिया अगले साल अगस्त तक पूरी हो सकती है।

2020 के मध्य में होगी स्पेक्ट्रम की नीलामी

सुंदरराजन ने संवाददाताओं को बताया कि TRAI ने इसके लिए अपनी शुरुआती सिफारिशें दे दी हैं। दूरसंचार विभाग की कार्यकारी समिति इन पर गौर कर रही है। कार्य दल ने स्पेक्ट्रम के बैंड निर्धारित कर दिए हैं। हम इन पर काम करेंगे। हर किसी ने कहा है कि इस सेवा के लिए ईकोसिस्टम तैयार नहीं है। लेकिन अगले साल जुलाई-अगस्त तक 5G की तैयारियां पूरी हो जाएंगी। हाल में देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी Vodafone Idea ने सरकार से अनुरोध किया है कि स्पेक्ट्रम की नीलामी 2020 तक न की जाए क्योंकि बेहतर रेडियो वेव्स यानी स्पेक्ट्रम की और जरूरत तभी होगी जब 5G के लिए ईकोसिस्टम तैयार हो जाए।

2020 की दूसरी छमाही में होगी सेवा की शुरुआत

सुंदरराजन ने कहा कि अगले साल जुलाई-अगस्त तक प्रक्रिया होने की उम्मीद है। यह नहीं कहा जा सकता है कि उस समय स्पेक्ट्रम नीलामी हो जाएगी लेकिन हम 2020 की दूसरी छमाही में सेवाएं शुरू करने के लिए तैयारी कर लेंगे। संभव है कि ये सेवाएं पूरे देश में चालू न हो पाएं लेकिन कुछ क्षेत्रों में शुरू अवश्य हो जाएंगी। 5G सेवा के लिए फील्ड ट्रायल किए जा रहे हैं।

TRAI ने 8644 मेगाहर्ट्ज के स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए रविवार को सिफारिश दे दी। इसका अनुमानित न्यूनतम मूल्य 4.9 लाख करोड़ रुपये होगा। इसमें 5G सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम भी शामिल होगा। दूरसंचार मंत्रालय की 5G कमेटी ने कहा है कि अगली पीढ़ी की मोबाइल सेवाओं के लिए 6000 मेगाहर्टज स्पेक्ट्रम बिना देरी से उपलब्ध कराया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

TRAI ने MNP का तरीका बनाया और भी सरल, जानें क्या हैं नए नियम

Google ने लॉन्च की Shopping वेबसाइट, Flipkart-Amazon को मिलेगी चुनौती

Paytm पर स्मार्टफोन समेत इन सामानों पर मिल रहा है 20 हजार रुपये तक का कैशबैक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।