विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

11,000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता हैं Redmi का फोन, कम कीमत में मिलेगी दमदार टर्बो परफॉर्मेंस

Published: Tue, 17 Nov 2026 09:00 PM (IST)

Redmi की अपकमिंग Turbo 6 सीरीज चीन में रेडियो सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुई है, जिसमें Turbo 6 और Turbo 6 Max मॉडल जनवरी में लॉन्च हो सकते हैं।

Redmi Turbo 6 सीरीज जल्द होगी लॉन्च जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Turbo 6 सीरीज जल्द होगी लॉन्च जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi ने हाल में K100 सीरीज को चीन में लॉन्च किया है। कंपनी ने तीन मॉडल K100, K100 Pro और K100 Pro Max लॉन्च किए थे। अब कंपनी का फोकस मिड रेंज में परफॉर्मेंस ड्रिविन स्मार्टफोन Turbo 6 सीरीज पर है। रेडमी के अपकमिंग Turbo 6 सीरीज के फोन चीन में रेडियो सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है।

Redmi Turbo 6 स्मार्टफोन रेडियो सर्टिफिकेशन डिटेल्स

Xiaomi का अपकमिंग फोन चीन में रेडियो सर्टिफिकेशन में मॉडल नंबर M407CF के साथ स्पॉट किया गया है। इसके साथ ही इस फोन को SRRC सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है, जो 5G, Wi-Fi और Bluetooth जैसे वायरलेस कनेक्शन के लिए होता है। कई चाइनीज टिपस्टर दावा कर रहे हैं कि यह Redmi Turbo 6 सीरीज हो सकता है। टिपस्टर Ximitime का कहना है कि M407CF स्मार्टफोन मॉडल नंबर Redmi Turbo 6 के नाम से एंट्री करेगा, जो 3C और MIIT जैसे प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो चुका है।

Xiaomi को लेकर खबर है कि कंपनी अगले महीने Redmi Note 18 सीरीज को लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही Redmi Turbo 6 सीरीज को जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें कंपनी Redmi Turbo 6 और Redmi Turbo 6 Max दो मॉडल लॉन्च कर सकती है, जो ग्लोबल मार्केट में Poco X9 Pro और Poco X9 Pro Max के नाम से आ सकते हैं।

Redmi Turbo 6 सीरीज संभावित स्पेसिफिकेशन्स

टिपस्टर Digital Chat Station के मुताबिक, Redmi Turbo 6 Max स्मार्टफोन में 7-इंच की 2K फ्लैट डिस्प्ले, 185Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी जा सकती है। इसके साथ ही फोन में 11,000mAh (40.72Wh) की बैटरी मिलती है। यह शाओमी का सबसे बड़ी बैटरी के साथ आने वाला स्मार्टफोन हो सकता है।

इसके साथ ही टिपस्टर ने दावा किया है कि मैक्स मॉडल में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं, एक अन्य टिपस्टर Smart Pikachu के मुताबिक इस सीरीज में Dimensity 8-सीरीज का चिप दिया जा सकता है। संभव है कि वह रेडमी टर्बो 6 हो सकता है, जिसे Dimensity 8600 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। रेडमी स्मार्टफोन में मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- iQOO लॉन्च करेगा नया बजट स्मार्टफोन, MediaTek प्रोसेसर के साथ मिलेगी फ्लैट डिस्प्ले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।