विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

iQOO लॉन्च करेगा नया बजट स्मार्टफोन, MediaTek प्रोसेसर के साथ मिलेगी फ्लैट डिस्प्ले

Published: Tue, 17 Nov 2026 07:30 PM (IST)

iQOO Z12 Lite स्मार्टफोन Google Play Console पर मॉडल नंबर I2510 के साथ लिस्ट हुआ है, जिससे इसके जल्द लॉन्च ...और पढ़ें

iQOO Z12 Lite स्मार्टफोन Google Play Console पर हुआ लिस्ट (Photo - iQOO 11 Lite)

iQOO Z12 Lite स्मार्टफोन Google Play Console पर हुआ लिस्ट (Photo - iQOO 11 Lite)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO Z11 Lite स्मार्टफोन भारत में जुलाई में लॉन्च हुआ था। अब कंपनी इसके सक्सेसर मॉडल पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन iQOO 12 Lite होगा, जो कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट में स्पॉट किया जा चुका है। आइकू का यह फोन Google Play Console पर स्पॉट किया गया है, जिसमें इसकी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और फ्रंट डिजाइन डिटेल्स सामने आए हैं। हालांकि, iQOO Z12 Lite स्मार्टफोन गूगल प्ले कंसोल पर दूसरे सर्टिफिकेशन साइट से अलग मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। आइकू का यह फोन MediaTek SoC के साथ लॉन्च हो सकता है।

iQOO Z12 Lite स्मार्टफोन Google Play Console पर हुआ लिस्ट

iQOO Z12 Lite स्मार्टफोन Google Play Console पर मॉडल नंबर I2510 के साथ लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग से हिंट मिलता है कि आइकू का यह फोन जल्द लॉन्च हो सकता है। XpertPick की रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन की लॉन्चिंग से पहले कई स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स सामने आ चुके हैं। आइकू का यह फोन Bluetooth SIG वेबसाइट में मॉडल नंबर I2603 के साथ लिस्ट आया है।

Vivo का सब ब्रांड iQOO Z12 Lite को दो मॉडल में लॉन्च हो सकता है। दोनों को 5G कनेक्टिविटी के साथ लाया जाएगा। ये दोनों मॉडल अलग-अलग फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च होंगे, जो अलग-अलग मार्केट को टारगेट करने के लिए डिजाइन किए गए हो सकते हैं। लुक की बात करें तो iQOO Z12 Lite स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ ही फोन में वाटरड्रॉप स्टायल नॉच मिलेगी। इसके दाईं ओर वॉल्यूम और पावर बटन मिलेगा। इसके साथ ही डिस्प्ले के चारों थिक बैजल और चिन मिलेगी। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ आएगा।

iQOO Z12 Lite स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Vivo के OriginOS 6 पर रन करेगा। फोन को 4GB और 6GB रैम के साथ लाया जाएगा। आइकू के अपकमिंग फोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें LCD टचस्क्रीन HD+ मिलेगी, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1,600 पिक्सल हो सकता है। इस अपकमिंग फोन को लेकर और डिटेल आने वाले महीनों में सामने आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Xiaomi ला रहा है वाइड-स्क्रीन वाला नया फोन, 6.4 इंच की स्क्रीन के साथ मिलेंगे बेहद पतले बेजल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।