विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

108MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाले धाकड़ फोन Redmi Note 13 5G की पहली सेल आज, 17 हजार से कम में खरीदें स्मार्टफोन

Published: Tue, 09 Jan 2024 10:00 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jan 2024 08:05 AM (IST)

रेडमी ने अपने यूजर्स के लिए हाल ही में Redmi Note 13 Series को लॉन्च किया है। इस सीरीज में ...और पढ़ें

Redmi Note 13 5G: 108MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाले Xiaomi के धाकड़ फोन की कल होगी पहली सेल
Redmi Note 13 5G: 108MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाले Xiaomi के धाकड़ फोन की कल होगी पहली सेल

HighLights

  1. फोन 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ लाया गया है।
  2. Redmi Note 13 की खरीदारी शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन से की जा सकेगी।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रेडमी ने अपने यूजर्स के लिए हाल ही में Redmi Note 13 Series को लॉन्च किया है। इस सीरीज में कंपनी ने तीन नए स्मार्टफोन Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro, Redmi Note 13 Pro+ पेश किए हैं।

Redmi Note 13 को कंपनी पहली सेल में कम कीमत पर ऑफर कर रही है। Redmi Note 13 को ग्राहक 17 हजार रुपये से कम में खरीद सकेंगे। आइए जल्दी से फोन की सेल डिटेल्स पर एक नजर डाल लें-

कहां से कर सकेंगे खरीदारी

Redmi Note 13 फोन की खरीदारी ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन से कर सकेंगे। इस फोन की पहली सेल 10 जनवरी को लाइव होने जा रही है। बैंक ऑफर के साथ फोन की खरीदारी 16,999 रुपये में की जा सकेगी।

Redmi Note 13 के स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर-Redmi Note 13 में 6nm मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 चिपसेट मिलता है।

डिस्प्ले- -Redmi Note 13 फोन 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120hz रिफ्रेश रेट के साथ लाया गया है।

रैम और स्टोरेज- रेडमी का यह फोन 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ लाया गया है।

कैमरा- रेडमी के इस फोन में 108MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

बैटरी- Redmi Note 13 फोन 33W चार्जिंग और 5000mAh बैटरी के साथ लाया गया है।

ये भी पढ़ेंः Redmi Note 13 vs Redmi Note 13 Pro vs Redmi: कैमरा, बैटरी से लेकर प्रोसेसर तक, कौन सा फोन है बेहतर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।