विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Refurbished Phone: पुराने फोन का नया बाजार, जानिए आपके एक्सचेंज स्मार्टफोन का क्या करती हैं कंपनियां?

By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
Published: Thu, 08 Jun 2023 09:40 PM (IST)Updated: Thu, 08 Jun 2023 09:47 PM (IST)

Refurbished Phone रिफर्बिश्ड का मतलब होता है किसी भी पुराने स्मार्टफोन को नया करके उसे वापस बेच देना। Refurbished प्रोडक्ट ...और पढ़ें

What is a refurbished phone Should you buy a refurbished phone in 2023
What is a refurbished phone Should you buy a refurbished phone in 2023

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन का बाजार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही साथ रिफर्बिश्ड फोन का चलन बढ़ता जा रहा है। आजकल के यूजर्स जितने पैसे में बजट स्मार्टफोन खरीद रहे हैं उससे भी कम पैसे में एक पुराना प्रीमियम स्मार्टफोन मिल जा रहा है।

आजकल रिफर्बिश्ड फोन का मार्केट भी काफी तेजी से बढ़ रहा है। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन (Refurbished Phone in Hindi) क्या है? क्या इसे खरीदना एक समझदारी का काम है। जब से एक्सचेंज ऑफर का सिलसिला बढ़ा है तब से रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन का बाजर भी काफी ग्रो किया है।

Refurbished Phone क्या होता है?

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइटों जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट पर आपको Refurbished प्रोडक्ट देखने को मिलते हैं जिनकी कीमत काफी कम होती हैं क्योंकि यह वह प्रोडक्ट होते हैं जिसमें किसी कमी के कारण उसे वापस दे दिया जाता है। ऐसे प्रोडक्ट को Refurbished Product की कैटेगरी में रखा जाता हैं।

रिफर्बिश्ड का मतलब होता है किसी भी पुराने स्मार्टफोन को नया करके उसे वापस बेच देना। Refurbished प्रोडक्ट में उसकी छोटी-मोटी कमी को ठीक करके दुबारा से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लिस्ट कर दिया जाता है।

Refurbished प्रोडक्ट खरीदने के फायदे

  1. रिफर्बिश्ड सामान आपको कम दम पर मिल जाता है जिसे आपके पैसे काफी बचते हैं।
  2. रिफर्बिश्ड प्रोडक्ट खरीदने पर आपको वारंटी मिलती है।
  3. रिफर्बिश्ड प्रोडक्ट पर ग्राहकों को रिटर्न करने का ऑप्शन होता है।
  4. रिफर्बिश्ड प्रोडक्ट जैसे होते है और सेकंड हैंड से अच्छे होते हैं।
  5. कम बजट होने पर आप लैपटॉप, फोन को काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं।

Refurbished प्रोडक्ट खरीदने के नुकसान

  1. ये प्रोडक्ट पहले यूज किये गए होते हैं। यह नया नहीं होता है।
  2. रिफर्बिश्ड प्रोडक्ट काफी सिंपल पैकेजिंग में मिलता है।
  3. रिफर्बिश्ड प्रोडक्ट के साथ आपको एसोसेरीज नहीं मिलती है।
  4. इन प्रोडक्ट पर वारंटी सेलर द्वारा दी जाती है।

Refurbished Phone खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  1. रिफर्बिश्ड प्रोडक्ट सिर्फ विश्वसनीय ई-कॉमर्स मार्केट से ही खरीदें।
  2. अगर रिफर्बिश्ड फोन ले रहे हैं तो उसका आईएमईआई नंबर को जरूर ट्रैक करें।
  3. प्रोडक्ट खरीदते समय रिटर्न पॉलिसी जरूर चेक करें।
  4. पुराना Refurbished Phone लेते समय फोन का एक-एक पोर्ट और सेंसर भी चेक करें।
  5. रिफर्बिश्ड प्रोडक्ट पर वारंटी कंपनी द्वारा दी जा रही है या फिर सेलर द्वारा यह जरूर सुनिश्चित करें।
  6. रिफर्बिश्ड प्रोडक्ट हमेशा अच्छी कंपनी का ही खरीदें।
  7. रिफर्बिश्ड प्रोडक्ट से जुड़ी टर्म एंड कंडीशन और पालिसी को अच्छी तरह पढ़े।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।