Union Budget App: बजट की हर छोटी-बड़ी जानकारी अब सीधे आपके फोन में
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करने वाली हैं। यह उनका लगातार 9वां बजट है, जिससे ...और पढ़ें

Union Budget App: बजट की हर छोटी-बड़ी जानकारी अब सीधे आपके फोन में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त आम Budget 2026 को लेकर पूरे देश में उत्सुकता पीक पर है। कैबिनेट बैठक शुरू हो चुकी है और कुछ ही देर में फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करने वाली हैं। इससे पहले वह बजट की कॉपी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप चुकी हैं। अबसे कुछ ही देर में बजट पेश होगा और यह पहली बार है जब सालों बाद भारत में रविवार को बजट पेश किया जा रहा है।
बता दें कि ये सीतारमण का लगातार 9वां बजट है, जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है। देश की पहली महिला वित्त मंत्री होने के नाते वो इतिहास में एक और अध्याय जोड़ने जा रही हैं। मिडिल क्लास से लेकर नौकरीपेशा लोगों, बिजनेस समुदाय को इस बजट से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं, खासकर लोगों को महंगाई से राहत, रोजमर्रा की चीजों पर कम टैक्स और टैक्स सिस्टम को और आसान बनाने की दिशा में बड़े कदम देखने को मिल सकते हैं।
इसी बीच सरकार आम नागरिकों की सुविधा को देखते हुए एक खास एप भी ऑफर कर रही है जिससे आप बजट से जुड़ी सभी जानकारियां तुरंत और एक ही जगह देख सकते हैं। जी हां, आप Union Budget App का इस्तेमाल करके बजट स्पीच से लेकर हाइलाइट्स तक सबकुछ इस एप में देख सकते हैं। बजट देखने का ये सबसे आसान डिजिटल तरीका बन गया है।

किसके काम आता है Union Budget App?
यह एप बजट से जुड़े सभी खास डाक्यूमेंट्स हाइलाइट्स, स्पीच, इनकम टैक्स प्रस्ताव, आर्थिक समीक्षा और अन्य रिपोर्ट्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है। यहां से आप आप बजट पेश होते ही रियल-टाइम में डॉक्युमेंट्स पढ़ सकते हैं।
साथ ही सारी जानकारी PDF फॉर्मेट में देख सकते हैं, ताकि आप उन्हें आराम से पढ़ सकें या दूसरों के साथ शेयर कर सकें। इस एप से सरकारी वेबसाइट्स पर डॉक्युमेंट खोजने का झंझट भी खत्म हो जाता है। सब कुछ आपको सीधे एप में मिल जाता है।
कितनी भाषाओं में मिलता है यह एप?
Union Budget App को आप न सिर्फ इंग्लिश बल्कि हिंदी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एप डाउनलोड करते ही आप अपनी पसंदीदा भाषा सेलेक्ट कर सकते हैं और उसी में सभी डॉक्युमेंट्स आसानी से देख सकते हैं।
.jpg)
Union Budget App से डॉक्युमेंट्स को कैसे करें डाउनलोड?
ऐप में बजट से जुड़े डॉक्युमेंट्स के साथ डाउनलोड बटन देखने को मिलता है।
- किसी भी रिपोर्ट को ओपन करें।
- इसके बाद ऊपर दिख रहे डाउन ऐरो आइकन पर क्लिक करें।
- अब डॉक्युमेंट आपके फोन में PDF के फॉर्म में सेव हो जाएंगे।
- इससे आप बजट स्पीच या हाइलाइट्स को कभी भी ऑफलाइन रीड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Budget 2026 LIVE Updates: 140 करोड़ देशवासी, 10 बड़ी उम्मीदें, थोड़ी देर में बजट भाषण शुरू करेंगी वित्त मंत्री
