सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Budget 2026: दवाएं सस्ती, इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं, STT कर में बढ़ोतरी, बजट 2026 के बड़े एलान

Published: Sun, 01 Feb 2026 07:42 AM (IST)Updated: Sun, 01 Feb 2026 02:59 PM (IST)

Union Budget 2026-News Updates: लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश कर दिया है। उन्होंने आम आदमी ...और पढ़ें

Union Budget 2026-27: लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट 2026

Union Budget 2026-27: लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट 2026

 नई दिल्ली। लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश कर दिया है। इस बजट में उन्होंने आम आदमी से लेकर गरीब और किसानों के लिए कई घोषणाएं की। लेकिन, मीडिल क्लास को इनकम टैक्स के मोर्चे पर कोई राहत नहीं दी।उन्होंने आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनकम टैक्स स्लैब पहले की तरह ही रहेंगे। इसके अलावा, स्टैंडर्ड डिडक्शन में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, शेयर बाजार को भी कोई राहत नहीं मिलने से मार्केट में बड़ी गिरावट आ गई है और निफ्टी50 पौने तीन फीसदी गिरकर 25600 के नीचे चला गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जांएगे, जो मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, सिलिगुड़ी से वाराणसी के बीच तैयार होंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मेगा टैक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे। नेशनल फाइबर स्कीम, मैन मेड फाइबर,  एडवांस्ड फाइबर, नेशनल हैंडलूम पॉलिसी से कारीगरों को प्रोत्साहन और मदद दी जाएगी। एकेडमिक इंस्टीट्यूट से तकनीकी मदद संभव होगी।