विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चाहे जितनी बार यूट्यूब पर देखें वीडियो, नहीं होगा इंटरनेट डाटा खर्च

By MMI TeamEdited By:
Published: Wed, 30 Dec 2015 03:03 PM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2015 04:41 PM (IST)

इस समय ऑनलाइन वीडियो देखने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल यूट्यूब का ही होता है

News Article Hero Image

इस समय ऑनलाइन वीडियो देखने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल यूट्यूब का ही होता है। YouTube पर अलग-अलग क्वालिटी के Videos मौजूद होते हैं, ऐसे में आप जितनी अच्छी क्वालिटी के वीडियो देखेंगे, आपका इंटरनेट डाटा उतना ही ज्यादा खर्च होगा। इस पोस्ट में हम आपको ऑफलाइन वीडियो देखने का तरीका बता रहे हैं जिसे यूज कर आप बिना इंटरनेट के किसी भी क्वालिटी का वीडियो यूट्यूब पर बिना नेट डाटा खर्च किए देख सकते हैं।
ये होता है ऑफलाइन फीचर-

पढ़ें, 1.60 लाख से ज्यादा कीमत का है ये स्मार्टफोन, जानिए क्या खास है

यूट्यूब के ऑफलाइन फीचर से आप अपने पसंदीदा वीडियो को फोन की मेमोरी में अस्थाई तौर पर सेव कर सकते हैं। ऐसे वीडियोज को आप बिना किसी इंटरनेट कनेक्शन के कई बार देख और सुन सकते हैं। इस तरह एक ही वीडियो को बार-बार देखने पर भी मोबाइल इंटरनेट डाटा खर्च नहीं करना होगा।
ऐसे देखें बिना इंटरनेट यूट्यूब वीडियो-
- एंड्रायड या आइओएस स्मार्टफोन में अपना पसंदीदा वीडियो यूट्यूब एप पर सर्च करें। इसके बाद डाउनलोड वाले बटन पर क्लिक करें।

पढ़ें, ये 9 एप्स आपके एंड्रायड फोन की परफॉर्मेंस के लिए हैं खतरा!

- आपको ऑफलाइन वीडियो किस रिजॉल्यूशन में डाउनलोड करना है, इसके लिए वहां दिया गया नॉर्मल या हाई रिजॉल्यूशन का ऑप्शन सलेक्ट करें।
- वीडियो डाउनलोड होने के बाद ऊपर की तरफ राइट का निशान आ जाएगा। इसके बाद आप उस गाने अथवा वीडियो को मेन्यु के ऑफलाइन पर जाकर सलेक्ट करें।
- ये वीडियो आपके फोन में ऑफलाइन सेव हो जाएगा। इसके बाद आप इसें कभी भी और कितनी ही बार सुनें या देखें आपका मोबाइल डाटा खर्च नहीं होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।