विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जहरीली हुई Delhi NCR की आबोहवा, एक क्लिक में इन ऐप्स के जरिए जानें अपने शहर की 'Air Quality' का हाल

By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
Published: Fri, 03 Nov 2023 05:38 PM (IST)

Delhi NCR में धूंध छाई हुई है जो शहर में फैले प्रदूषण की ओर संकेत करती है। भारत के कई ...और पढ़ें

कैसे चेक करें अपने शहर की एयर क्वालिटी
कैसे चेक करें अपने शहर की एयर क्वालिटी

HighLights

  1. दिल्ली NCR की एयर क्वालिटी में बहुत गिरावट आई है।
  2. इसके चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया है और लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।
  3. कुछ ऐप्स ऐसे है , जो आपको अपने शहर की एयर क्वालिटी की जांच करने देता है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। बीते दो दिनों में दिल्ली NCR की एयर क्वालिटी में बहुत गिरावट आई है। इसके कारण लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं। इससे जुड़ी खबरे भी लगातार आ रही है। ऐसे में कई जगहों पर स्कूल और कॉलेज को भी बंद कर दिया गया है।

इतना ही नहीं ये लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डाल रहा है प्रदूषित हवा के कारण खांसी, आंखों में जलन जैसी कई समस्याएं सामने आ रही है। ऐसे में कही आपके शहर की हवा भी प्रदषित न हो ये चैक करने में हम आपकी मदद करेंगे। आज हम आपको कुछ ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो Air Quality की जांच करने में मदद करेंगे

AQI (Air Quality Index)

  • ये ऐप एंड्रॉइड यूजर्स के लिए है, जिसे वे गूगल प्ले स्टोर की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। ये आपको रियल टाइम एयर पॉल्यूशन और मौसम की जानकारी देता है।
  • इसमें आपको आपके शहर की एयर क्वालिटी का भी पता चलता है, जिसे नजदीकी मॉनिटरिंग स्टेशन द्वारा जारी किया जाता है।
  • इसके अलावा यह बाहर के वायु प्रदूषक की स्थिति के बारे में बताएगा, जिसमें PM10, PM2.5 , SO2 और ओजोन शामिल है।

यह भी पढ़ें - Delhi School Closed: बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली में आज और कल स्कूल बंद, CM अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा

BreezoMeter

  • यह ऐप मशीन लर्निंग और अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करता है और आपको रियल टाइम में AQI और पॉलन डेटा देता है।
  • इसके अलावा इस ऐप के साथ आपको मौसम की भी जानकारी मिलती है। ये ऐप iOS और एंड्रॉइड दोनों यूजर्स के लिए है।

IQAir AirVisual

  • ये ऐप भी एंड्रॉइड और iOS दोनो यूजर्स के लिए है, जिसमें आपको आपके शहर की एयर क्वालिटी से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी मिलती है।
  • इसके अलावा ये ऐप आपको स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी देता है, ताकि आप बिमार पड़ने से बच सकें।
  • इन सभी जानकारी को आप सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

Plume Labs

  • इसमें भी आपको शहर के रियल टाइम में प्रदूषण की स्थिति का पता लगता है और यह आपको स्ट्रीट -बाय स्ट्रीट प्रदूषण मैप दिखाता है।
  • इसकी मदद से आप शहर के किसी भी जगह की AQI और इससे जुड़ी विस्तरित जानकारी पा सकते हैं।

AQI Monitor & Weather Forecast

  • ये ऐप एंड्रॉइड यूजर्स के लिए है, जो ऐप आपको अपने शहर के Air Quality Index (AQI) की जांच करने देता है।
  • इसके आलावा आप इस ऐप की मदद से गूगल मैप पर लाइव AQI लेवल चेक कर सकते हैं।
  • बता दें कि यह ऐप आपको मौसम की भी जानकारी देता है।

यह भी पढ़ें - भारत में Apple का रेवेन्यू ऑल टाइम हाई पर पहुंचा, सीईओ Tim Cook बोले- इंडियन मार्केट में है ग्रोथ की ज्यादा गुंजाइश