विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

10 हजार से कम में खरीदें ये कमाल का 5G फोन, Amazon पर मिल रही है तगड़ी डील, 128GB स्टोरज-50MP कैमरे से है लैस

By Jagran News Edited By: Jagran News Network
Published: Fri, 08 Nov 2024 07:28 PM (IST)

अगर आप 10 हजार के अंदर एक नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो iQOO Z9 Lite 5G आपके ...और पढ़ें

iQOO Z9 Lite 5G पर मिल रही है कमाल की डील।
iQOO Z9 Lite 5G पर मिल रही है कमाल की डील।

 टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप 10 हजार रुपये से कम में कोई नया फोन खरीदना चाहते हैं तो ये आपके लिए अच्छा वक्त हो सकता है। क्योंकि, भले ही त्योहार खत्म हो गए हों लेकिन अमेजन पर iQOO के एक जबरदस्त स्मार्टफोन पर बड़ी छूट दी जा रही है। ये फोन 128GB स्टोरेज, 50MP प्राइमरी कैमरा, जबरदस्त प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आता है। आइए जानते हैं फोन पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में।

दरअसल, हम आपको यहां iQOO Z9 Lite 5G पर मिल रही एक डील के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, अमेजन पर इस स्मार्टफोन पर अच्छे ऑफर्स दिए जा रहे हैं। ऐसे में इस फोन को ग्राहक अभी 10 हजार रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं। ये ऑफर्स फोन के 4GB RAM + 128GB वेरिएंट पर मिल रहे हैं। ग्राहकों को यहां एक्वा फ्लो और मोका ब्राउन कलर ऑप्शन मिलेंगे।

क्या हैं ऑफर्स?

दरअसल, अमेजन पर इस फोन को 10,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। लेकिन, HDFC बैंक, ICICI बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और Yes बैंक कार्ड्स के साथ ग्राहकों को 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में ग्राहकों के लिए फोन की प्रभावी कीमत 9,499 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज कर 9,950 रुपये तक की छूट भी पा सकते हैं। हालांकि, ज्यादा से ज्यादा डिस्काउंट पाने के लिए फोन का अच्छी कंडीशन में होना जरूरी है।

iQOO Z9 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स

iQOO Z9 Lite 5G मोबाइल 15 जुलाई 2024 को लॉन्च किया गया था। फोन 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाले 6.56-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1612 पिक्सल (HD+) है। iQOO Z9 Lite 5G ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 4GB और 6GB रैम का ऑप्शन मिलता है। iQOO Z9 Lite 5G Android बेस्ट कस्टम पर चलता है और इसमें 5,000mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है।

फोटोग्राफी के लिए iQOO Z9 Lite 5G के रियर में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 50-मेगापिक्सल (f/1.8) प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल (f/2.4) कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी के लिए सिंगल फ्रंट कैमरा सेटअप है, जिसमें f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल सेंसर है। इसमें 128GB की इनबिल्ट स्टोरेज है।

iQOO Z9 Lite 5G एक डुअल-सिम (GSM और GSM) मोबाइल है जो नैनो-सिम और नैनो-सिम कार्ड एक्सेप्ट करता है। इसमें धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग है।

यह भी पढ़ें: iPhone यूजर्स को है बड़ा खतरा, सरकार ने जारी की चेतावनी, तुरंत कर डालें ये काम