घंटों का काम अब चंद मिनटों में! ChatGPT से बनाएं एडिटेबल प्रेजेंटेशन, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
ऑफिस या कॉलेज के लिए प्रजेंटेशन (PPT) तैयार करना अक्सर काफी समय लेने वाला काम होता है। लेकिन अब समय ...और पढ़ें

ChatGPT से एडिटेबल प्रेजेंटेशन ऐसे बनाएं। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपके पास वक्त की कमी है और आप प्रेजेंटेशन तैयार करने के क्विक तरीके तलाश रहे हैं? तो आपके लिए अच्छी खबर है, क्योंकि ChatGPT अब आपको एडिटेबल स्लाइड्स जनरेट करने की सुविधा देता है। ये न सिर्फ आपका समय बचा सकता है, बल्कि ये AI टूल इंफॉर्मेशन को ऑर्गनाइज करने, कंटेंट लिखने और हर स्लाइड को बेहतरीन लुक देने में भी आपकी मदद कर सकता है। अगर आप इसके साथ सिर्फ एक बेसिक आइडिया भी शेयर करते हैं, तो भी ये AI टूल स्क्रैच से एक प्रेजेंटेबल PPT तैयार कर सकता है। इसके अलावा, अगर आपके पास पहले से कोई डेटा या इंफॉर्मेशन मौजूद है, तो आप इसे टूल में इनपुट कर सकते हैं और ये उसी आधार पर आपको एडिटेबल प्रेजेंटेशन बनाकर दे देगा। ChatGPT का इस्तेमाल करके एडिटेबल प्रेजेंटेशन जनरेट करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस आइए समझें।
AI की मदद से प्रेजेंटेशन कैसे बनाएं?
AI के जरिए प्रेजेंटेशन तैयार करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- स्टेप 1: अपने डिवाइस पर ChatGPT खोलें और ये पक्का कर लें कि आप अपने अकाउंट में लॉग-इन हैं। इसके बाद चैट बॉक्स में AI टूल को बताएं कि आपकी प्रेजेंटेशन का टॉपिक क्या है और आप इसके जरिए क्या हासिल करना चाहते हैं।
- स्टेप 2: प्रेजेंटेशन को लेकर एक क्लियर प्रॉम्प्ट देने के बाद, एप ये कैलकुलेट करेगा कि आपको कितनी स्लाइड्स की जरूरत होगी। आप AI टूल को जरूरी स्लाइड्स की संख्या के साथ-साथ उनके डिजाइन, टोन और बाकी अहम पॉइंट्स को लेकर भी इंस्ट्रक्शन्स दे सकते हैं।
- स्टेप 3: आप AI टूल के लिए अपना सोर्स मटेरियल भी अपलोड कर सकते हैं, ताकि ये पूरी तरह आपके द्वारा दी गई इंफॉर्मेशन के आधार पर ही स्लाइड्स तैयार करे।
- स्टेप 4: इसके बाद ChatGPT एडिटेबल प्रेजेंटेशन जनरेट करने में थोड़ा सा वक्त लेगा। प्रोसेस पूरा होने के बाद सभी स्लाइड्स को रिव्यू करें; अगर आपको किसी स्लाइड का डिजाइन पसंद नहीं आता है, तो आप उसमें बदलाव भी कर सकते हैं।
- स्टेप 5: आखिर में, अपनी जरूरत के हिसाब से सभी जरूरी बदलाव करने के बाद आप पूरी प्रेजेंटेशन को सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।
इस्तेमाल करने के लिए सैंपल प्रॉम्प्ट:
ChatGPT को इंस्ट्रक्शन देने के लिए आप इस तरह के प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं:
‘Create a 10-slide presentation on [topic]. Use simple English, short bullet points and a clean design. Make sure that you don’t hallucinate and only use the information I provided.’
ChatGPT से प्रेजेंटेशन बनाने के फायदे
ChatGPT के जरिए प्रेजेंटेशन तैयार करने से न सिर्फ आपके समय की बचत होगी, बल्कि ये आपके थॉट्स और आइडियाज को सही तरीके से ऑर्गनाइज करने में भी मदद करेगा। इसके अलावा, ChatGPT स्लाइड टाइटल्स तय करने, मुश्किल टॉपिक्स को आसान बनाने और इंफॉर्मेशन का एक बेहतरीन फ्लो तैयार करने में बेहद काम आता है।
सबसे दिलचस्प बात ये है कि आपको किसी भी बदलाव के लिए शुरुआत से दोबारा काम नहीं करना पड़ता। ChatGPT द्वारा दी गई इंफॉर्मेशन को आप सीधे मॉडिफाई कर सकते हैं। ये एडिटेबल स्लाइड्स आपको दूसरों के साथ शेयर करने से पहले अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से प्रेजेंटेशन को कस्टमाइज करने की पूरी आजादी देती हैं।

