WhatsApp से PF बैलेंस चेक करने का सबसे आसान तरीका, पासबुक और आखिरी 5 ट्रांजैक्शन भी ऐसे देखें
EPFO ने WhatsApp पर एक नई सुविधा शुरू की है जिससे कर्मचारी अपना PF बैलेंस, पासबुक और पिछले 5 ट्रांजैक्शन ...और पढ़ें

WhatsApp से PF बैलेंस चेक करने का सबसे आसान तरीका, पासबुक और आखिरी 5 ट्रांजैक्शन भी ऐसे देखें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एम्प्लाइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन यानी EPFO ने अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए एक बेहतरीन सुविधा शुरू कर दी है। जी हां, अब एम्प्लाइज अपना प्रोविडेंट फंड यानी PF बैलेंस आसानी से चेक कर सकते हैं और साथ ही पासबुक की डिटेल्स भी आसानी से हासिल कर सकते हैं। इसके लिए अब आपको बार-बार EPFO की वेबसाइट पर नहीं जाना पड़ेगा।
दरअसल, EPFO की नई WhatsApp सर्विस के जरिए यूजर्स सीधे अपने मोबाइल पर PF से जुड़ी डिटेल्स देख पाएंगे। इस सुविधा की मदद से कर्मचारी न सिर्फ अपना उपलब्ध PF बैलेंस देख सकते हैं बल्कि यहीं से EPF पासबुक की डिटेल्स और अकाउंट में हुए पिछले पांच ट्रांजैक्शन की डिटेल्स भी चेक कर सकते हैं। चलिए पहले जानते हैं WhatsApp पर PF बैलेंस कैसे चेक करें...
WhatsApp पर कैसे चेक करें PF बैलेंस?
EPFO की इस सुविधा का यूज करना काफी आसान है। इसके लिए आपको बस अपने WhatsApp अकाउंट में जाना होगा और वहां उसी मोबाइल नंबर से EPFO के नंबर एक मैसेज करना होगा। चलिए PF बैलेंस चेक करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस जानते हैं...
- सबसे पहले अपने मोबाइल में WhatsApp ओपन करें।
- अब सर्च में EPFO का WhatsApp नंबर +91 8796441800 एंटर करें।
- इधर EPFO के वेरिफाइड अकाउंट को ओपन करके मैसेज करें।
- अब इस नंबर पर ‘Hi’ मैसेज लिखकर मैसेज सेंड कर दें।
- इतना करने के बाद स्क्रीन पर दिए गए इंस्ट्रक्शंस को फॉलो करें।
- इधर अब PF बैलेंस, पासबुक डिटेल्स और हाल के ट्रांजैक्शन जैसी सर्विस सेलेक्ट करें।
- अपनी जरूरत के हिसाब से सर्विस सिलेक्ट करके डिटेल्स हासिल करें।
WhatsApp पर कौन कौन सुविधाएं मिलेंगी?
EPFO की इस नई WhatsApp सर्विस की मदद से सब्सक्राइबर्स को 4 खास सुविधाएं मिलेंगी।
- PF बैलेंस: सबसे पहले तो कर्मचारी अपने PF अकाउंट में बैलेंस की डिटेल्स देख सकते हैं।
- EPF पासबुक: एंप्लॉय अपने अकाउंट में जमा होने वाले PF कंट्रीब्यूशन और पासबुक की डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
- पिछले 5 ट्रांजैक्शन: यही से आप PF अकाउंट में हुए लास्ट 5 ट्रांजैक्शन की डिटेल्स देख सकते हैं।
- PMVBRY असिस्टेंस: प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार स्कीम से जुड़ी एलिजिबिलिटी और जरूरी प्रोसेस को लेकर पर्सनलाइज्ड गाइडेंस भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें- 9,000 mAh बैटरी वाला OnePlus का नया 5G फोन लॉन्च, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।