Move to Jagran APP

गूगल ने पेश की Neighbourly ऐप, जानें कैसे करें इस्तेमाल

इस ऐप को सबसे पहले मुंबई में पेश किया गया था। इसके बाद जयपुर में भी इसे रोलआउट किया गया

By Shilpa Srivastava Edited By: Published: Thu, 22 Nov 2018 10:17 AM (IST)Updated: Mon, 03 Dec 2018 08:07 AM (IST)
गूगल ने पेश की Neighbourly ऐप, जानें कैसे करें इस्तेमाल
गूगल ने पेश की Neighbourly ऐप, जानें कैसे करें इस्तेमाल

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। टेक कंपनी गूगल ने Neighbourly ऐप लॉन्च की है। इस ऐप की मदद से यूजर्स अपने आस-पास की जानकारी ले पाएंगे। इस ऐप को सबसे पहले मुंबई में पेश किया गया था। इसके बाद जयपुर में भी इसे रोलआउट किया गया। जयपुर के बाद अहमदाबाद, कोयंबतूर और मैसूर में भी इसे पेश कर दिया गया था। अब इसकी शुरुआत बेंगलुरू और दिल्ली में भी कर दी गई है। गूगल की नेक्सट बिलियन यूजर्स टीम के वरिष्ठ उत्पाद प्रबंधक बेन फोहनर ने कहा कि गूगल इस ऐप को राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय करने जा रही है। यहां हम आपको इसे इस्तेमाल करने का तरीका बता रहे हैं।

loksabha election banner

जानें कैसे इस्तेमाल करें Neighbourly ऐप?

1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जकर Neighbourly ऐप को डाउनलोड कर इंस्टॉल करें।

2. इंस्टॉल करने के बाद जो स्क्रीन ओपन होगी उसमें Done पर टैप कर दें। इसके बाद मेन स्क्रीन पर जाकर ऐप ओपन करें।

3. ऐप ओपन होने के बाद उसका इंटरफेस कुछ ऐसा होगा। यहां आपको Find Local Questions का विकल्प मिलेगा। इस पर टैप कर दें।

4. अब आपसे कुछ परमीशन मांगी जाएंगी। उन्हें Allow कर दें। इसके बाद आपके आपके आस-पास के एरिया को डिटेक्ट किया जाएगा। यहां आपको Continue as (Your name) का विकल्प आएगा इस पर क्लिक कर दें।

5. यहां आपके आस-पास के एरिया के बारे में कुछ यूजर्स ने सवाल पूछे होंगे। आप उनका जवाब दे सकते हैं। साथ ही सवाल पूछ भी सकते हैं।

6. यहां इन सवालों पर दिए गए जवाबों की भी लिस्ट दी गई होगी।

7. यहां आप एक से ज्यादा Neighbourhood भी एड कर सकते हैं।

आपको बता दें कि इस ऐप को आने वाले हफ्तों में चेन्नई, हैदरबाद, पुणे और कोलकाता में भी शुरू किया जाएगा। अब तक ये ऐप भारत के सात शहरों में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:

Word Television Day: Detel जल्द लॉन्च करेगा सबसे सस्ता स्मार्ट टीवी

अभिजीत बोस बने WhatsApp इंडिया के कंट्री हेड, खड़ी करेंगे नई टीम

Samsung Galaxy A8s के फीचर्स लीक, हो सकता है दुनिया का पहला Infinity-O स्मार्टफोन 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.