विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब PDF नहीं, AI से बनाएं इंटरैक्टिव वेडिंग कार्ड, एक प्रॉम्प्ट से तैयार होगी शादी के इन्वाइट वाली वेबसाइट

Published: Wed, 25 Nov 2026 05:00 PM (IST)

शादियों के सीजन में अब AI की मदद से इंटरैक्टिव डिजिटल वेडिंग कार्ड बनाना आसान हो गया है, जो किसी वेबसाइट की तरह दिखते हैं। ये कार्ड मेहमानों को शादी के सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी, लाइव काउंटडाउन और गूगल मैप्स जैसी सुविधाएं प्रदान करते हैं, जिसके लिए कोडिंग की भी आवश्यकता नहीं होती।

अब PDF नहीं, AI से बनाएं इंटरैक्टिव वेडिंग कार्ड, एक प्रॉम्प्ट से तैयार होगी शादी के इन्वाइट वाली वेबसाइट

अब PDF नहीं, AI से बनाएं इंटरैक्टिव वेडिंग कार्ड, एक प्रॉम्प्ट से तैयार होगी शादी के इन्वाइट वाली वेबसाइट


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में अब शादी का कार्ड बनवाना भी एक बड़ा टास्क बन जाता है। अब तक लोग रिलेटिव्स और फ्रेंड्स को शादी का इन्वाइट देने के लिए प्रिंटेड कार्ड, PDF या वीडियो इनविटेशन सेंड करते थे, लेकिन अब डिजिटल वेडिंग कार्ड का अंदाज भी बदलता जा रहा है। जी हां, आजकल AI की हेल्प से ऐसे इंटरैक्टिव वेडिंग कार्ड बनाए जा रहे हैं, जो दिखने में किसी खूबसूरत वेबसाइट जैसा लगते हैं। खास बात है कि इसके लिए आपको कोडिंग की भी जरूरत नहीं है।

सिर्फ एक अच्छे प्रॉम्प्ट और शादी से जुड़ी कुछ डिटेल्स की मदद से आप ये कार्ड बना सकते हैं। इस तरह के कार्ड में मेहमान सिर्फ शादी का इन्वाइट नहीं पढ़ेंगे, बल्कि अलग-अलग सेक्शन पर टैप करके शादी के सभी प्रोग्राम की डिटेल्स भी जान सकेंगे।

इंटरैक्टिव वेडिंग कार्ड में क्या खास?

AI से बनाया गया ये कार्ड एक डिजिटल बुक की तरह दिखाई देता है। इसमें दूल्हा-दुल्हन के नाम और फैमिली की डिटेल्स के साथ शादी की डेट और लाइव काउंटडाउन भी शो होता है। गेस्ट के लिए कैलेंडर में शादी की डेट सेव करने का ऑप्शन भी मिल जाता है।

इतना ही नहीं हल्दी, मेहंदी, संगीत, बारात और रिसेप्शन जैसे सभी फंक्शन के अलग-अलग सेक्शन दिखाई देते हैं। इनमें प्रोग्राम का टाइम, जगह, ड्रेस कोड और थीम कलर की भी डिटेल दी गई होती है। कपल की प्री-वेडिंग फोटो के लिए फोटो गैलरी और वेन्यू तक पहुंचने के लिए गूगल मैप्स का बटन भी मिल जाता है जो सफर को भी आसान बना देता है।

Claude AI से कैसे बनाएं इंटरैक्टिव वेडिंग कार्ड?

इस काम के लिए आपको Claude AI की हेल्प लेनी पड़ेगी। Claude AI ओपन करके अपनी और पार्टनर की कुछ अच्छी तस्वीरें अपलोड करें। इसके बाद नीचे बताए गया प्रॉम्प्ट को कॉपी करके अपनी डिटेल्स भरें।

इंटरैक्टिव वेडिंग कार्ड इस प्रॉम्प्ट से बनाएं

Create a premium, fully interactive, mobile-first wedding invitation website as a single-file HTML artifact. Design it like an elegant digital wedding storybook with smooth animations, beautiful transitions, a royal Indian wedding theme, and a luxurious colour palette of ivory, champagne gold and pastel shades.

COUPLE DETAILS:
Groom: [Name], son of [Father’s Name] and [Mother’s Name].

Bride: [Name], daughter of [Father’s Name] and [Mother’s Name].

WEDDING DETAILS:
Wedding Date: [Full Date]

Pheras Time: [Time]

Venue: [Full Venue Address]

Google Maps Link: [Paste Link]

FUNCTIONS:
Create separate interactive sections for Mata Pujan, Haldi, Mehendi, Sangeet, Baraat, Pheras and Reception. Include the date, time, venue, dress code and theme colour for each event.

SPECIAL FEATURES:

An animated opening page with the couple’s names inside an elegant golden frame.
A live wedding countdown timer.
An option to add the wedding date to the calendar.
An interactive event timeline.
A beautiful photo carousel titled “Our Story”.
A clickable Google Maps location button.
Elegant Indian wedding-inspired animations and floral decorations.
A closing page with a warm invitation message from both families.

Use all uploaded photos appropriately. Ensure the website is responsive, visually stunning, easy to navigate and works smoothly on mobile devices. Make every button interactive and functional. Generate the complete HTML artifact.

इस प्रॉम्प्ट की हेल्प से आप इंटरैक्टिव वेडिंग कार्ड आसनी से बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Jio का 98 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।