BSNL ने समझा यूजर्स का दर्द! सस्ते में 365 दिन डेली 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी
BSNL ₹2,799 का प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा है जिसमें 365 दिनों के लिए रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं।

BSNL ने समझा यूजर्स का दर्द! सस्ते में 365 दिन डेली 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL का सिम कार्ड यूज कर रहे हैं? और एक लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं तो आपके लिए ₹2,799 वाला एनुअल प्रीपेड प्लान एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी ने इस प्लान को एक अनोखे और मजेदार अंदाज में प्रमोट किया है।
कुछ वक्त पहले कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें लिखा Warning: 3GB/Day May Cause Excessive Reels Consumption। इसका मतलब है कि अगर आपको हर दिन 3GB डेटा मिलेगा तो आप सोशल मीडिया रील्स देखने में जरूरत से ज्यादा टाइम बिता सकते हैं।
हालांकि ये सिर्फ मजेदार मैसेज है, लेकिन इसके जरिए BSNL ने अपने हाई-डेटा वाले प्लान की ओर यूजर्स का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है। चलिए जानते हैं कि इस प्लान में क्या क्या खास मिल रहा है...
BSNL का ₹2,799 वाला प्रीपेड प्लान
BSNL के इस ₹2,799 वाले प्रीपेड प्लान में आपको पूरे 365 दिन यानी 1 साल की वैलिडिटी मिल रही है। इसके साथ ही आपको प्लान में रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा भी मिलेगा। प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS भेजने की सुविधा भी दे रहा है। इस तरह पूरे साल के दौरान आपको कुल 1,095GB डेटा मिलेगा।
हालांकि डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड कंपनी की पॉलिसी के मुताबिक कम हो सकती है। इसलिए जिन यूजर्स की रोजाना डेटा की जरूरत ज्यादा रहती है, उनके लिए ये प्लान एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
किसके लिए है ये प्लान बेस्ट?
अगर आप इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब वीडियो, OTT कंटेंट या ऑनलाइन गेमिंग जैसी एक्टिविटीज में ज्यादा टाइम बिताते हैं, तो रोज मिलने वाला 3GB डेटा आपकी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकता है। जबकि एक साल की वैलिडिटी होने की वजह से बार-बार रिचार्ज कराने की टेंशन भी खत्म हो जाती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।