BSNL का 150 दिन वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान, हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी
बीएसएनएल ने अपने ₹997 वाले प्रीपेड प्लान को #RechargeForPapa कैंपेन के साथ प्रमोट किया है। इस प्लान में 150 दिनों ...और पढ़ें

BSNL का 150 दिन वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान, हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल पिछले कुछ वक्त से अपने करोड़ों यूजर्स को एक से बढ़कर एक शानदार प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही है। वहीं हाल ही में कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक इमोशनल कैंपेन भी चलाया है, जो लोगों को अपने पेरेंट्स के साथ जुड़े रहने का मैसेज दे रहा है।
कंपनी ने इस कैंपेन को #RechargeForPapa नाम से चलाया है जिसमें ये दिखाया गया है कि बचपन में बच्चे अपने पिता के घर लौटने का इंतजार करते थे, जबकि अब समय बदल गया है और पिता अपने बच्चों के एक फोन कॉल का वेट करते रहते हैं। कंपनी ने इस भावनात्मक संदेश के साथ अपने एक लॉन्ग-टर्म प्रीपेड प्लान को भी प्रमोट किया है। चलिए इसके बारे में जानते हैं...
BSNL का ₹997 वाला प्लान
दरअसल बीएसएनएल ने X पर एक पोस्ट में अपने शानदार ₹997 वाले प्रीपेड प्लान के बारे में बताया है जिसमें यूजर्स को 150 दिनों की वैधता मिल रही है। इस प्लान में आपको को प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा भी मिलने वाला है।
प्लान में 100 SMS प्रतिदिन और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलने वाली है। इतना ही नहीं कंपनी इस प्लान के साथ 5GB बोनस डेटा भी ऑफर कर रही है, जिससे यूजर्स को एक्स्ट्रा इंटरनेट का बेनिफिट भी मिल रहा है।
यह जबरदस्त प्लान उन ग्राहकों के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है जो बार-बार रिचार्ज कराने की परेशानी से बचना चाहते हैं और लंबी वैधता वाला प्लान खोज रहे हैं। खासकर ऐसे यूजर्स, जिनकी फैमिली में बुजुर्ग मेंबर्स हैं उनके लिए तो BSNL का ये प्लान और भी अच्छा है।
ये काम भी जरूर कर लें
हालांकि किसी भी प्रीपेड प्लान को रिचार्ज करने से पहले अपने एरिया में BSNL की उपलब्धता, नेटवर्क कवरेज और ऑफर की शर्तों की जांच जरूर कर लें। अलग-अलग टेलीकॉम सर्किल में प्लान के बेनिफिट्स या उपलब्धता में बदलाव हो सकता है।
