सिम एक्टिव रखने के लिए BSNL के सस्ते प्रीपेड प्लान्स, 28 दिन तक मिलेगी वैलिडिटी; कीमत 99 रुपये से शुरू
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के पास उन ग्राहकों के लिए बेहद किफायती प्रीपेड प्लान्स मौजूद हैं, जो कम खर्च में अपना सिम कार्ड एक्टिव रखना चाहते हैं।

BSNL के वैलिडिटी वाले सस्ते प्रीपेड प्लान्स। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) के पास कस्टमर्स के लिए सर्विस वैलिडिटी के साथ 202 रुपये का एक प्लान है। ये एक सस्ता प्लान है और इसमें 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। 202 रुपये वाले इस प्लान में वॉयस कॉलिंग के बेनिफिट्स मिलते हैं, लेकिन इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग नहीं दी जाती है। इसमें थोड़ा डेटा भी मिलता है, लेकिन इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इंश्योरेंस है। BSNL उन चुनिंदा खास कंपनियों में से एक है जो अपने प्रीपेड प्लान्स के साथ इंश्योरेंस ऑफर करती है। ये प्लान सभी टेलीकॉम सर्कल्स के यूजर्स के लिए अवेलेबल है। आइए 202 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स को डिटेल में देखते हैं। साथ ही इससे भी सस्ते कुछ ऑप्शन्स भी देखते हैं।
BSNL के 202 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स
BSNL का 202 रुपये वाला प्लान यूजर्स को 300 मिनट की वॉयस कॉलिंग ऑफर करता है। इसके अलावा, इसमें 5GB FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) डेटा मिलता है, जिसके खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है। इस प्लान के साथ 100 SMS भी बंडल मिलते हैं। इसके साथ ही, जैसा कि ऊपर बताया गया है, ये प्लान इंश्योरेंस बेनिफिट के साथ भी आता है। ये BSNL की तरफ से एक स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) है।
अगर आप इससे भी सस्ते प्लान से रिचार्ज करना चाहते हैं, तो आप 99 रुपये वाले प्लान के लिए भी जा सकते हैं। 99 रुपये वाला प्लान भारतीय कस्टमर्स के लिए इस समय उपलब्ध सबसे सस्ता प्लान है, जो 14 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 50MB डेटा मिलता है। 99 रुपये वाला ये STV खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जिन्हें खास तौर पर से वॉयस कॉलिंग का बेनिफिट चाहिए।
इसके अलावा 107 रुपये का एक प्लान भी है जो किफायती है और इसमें 99 रुपये वाले प्लान की तुलना में काफी ज्यादा वैलिडिटी मिलती है। 107 रुपये वाला प्लान 20 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में 3GB फ्री डेटा मिलता है और 3GB डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 40 Kbps हो जाती है। इसके साथ ही इसमें 200 मिनट की वॉयस कॉलिंग भी मिलती है। ये सभी प्लान्स पूरे भारत में कस्टमर्स के लिए अवेलेबल हैं और अगर आप 4G नेटवर्क से जुड़े रहने के लिए कोई किफायती ऑप्शन चाहते हैं, तो आप इनसे रिचार्ज करा सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।