BSNL का 150 दिन वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान, रोज 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी
बीएसएनएल 997 रुपये का एक जबरदस्त प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा है, जिसमें 150 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है।

BSNL का 150 दिन वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान, रोज 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए नए-नए प्रीपेड प्लान लेकर आती रहती है। हाल ही में अब कंपनी ने अपने एक और जबरदस्त प्लान के बारे में बताया है जो किफायती लॉन्ग वैलिडिटी प्लान है। इस प्लान की कीमत 997 रुपये है और इस प्लान में कंपनी लंबी वैलिडिटी के साथ रोजाना डेटा और कॉलिंग की सुविधा दे रही है।
ये प्लान उन ग्राहकों के लिए खास बन जाता है जो बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं। चलिए इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स पर एक नजर डालते हैं।
BSNL का 997 रुपये वाला प्लान
BSNL के इस जबरदस्त प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 150 दिनों की लंबी वैलिडिटी है। इसका मतलब है कि एक बार रिचार्ज कराने के बाद आपको करीब 5 महीने तक किसी तरह की टेंशन लेने की जरूरत नहीं रहेगी। इतना ही नहीं इस प्लान में हर रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। ये ज्यादा इंटरनेट यूज करने वाले ग्राहकों के लिए भी बेस्ट प्लान हो सकता है।
इसके अलावा, इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है, जिससे यूजर्स देशभर में बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के बातें कर सकते हैं। इसके साथ ही इस प्लान में रोज 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है, जो इसे एक ऑल-इन-वन पैकेज बना देता है।
बार-बार रिचार्ज की टेंशन खत्म
बीएसएनएल ने इस प्लान को खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है जो कम कीमत में ज्यादा वैल्यू पसंद करते हैं और बार-बार रिचार्ज से बचना चाहते हैं। इस प्लान की जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए दी है।
इस प्लान की जानकारी शेयर करते हुए कंपनी ने लिखा कि ये प्लान सिंपल, लॉन्ग-लास्टिंग और पूरा पैसा वसूल है। इतना ही नहीं यूजर्स को BSNL के चैटबॉट के जरिए आसानी से रिचार्ज करने की सुविधा भी दी गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।