BSNL का सस्ता मंथली प्लान: हर रोज 2.5GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल 225 रुपये का जबरदस्त प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही है। यह प्लान 2.5GB डेली डेटा, अनलिमिटेड ...और पढ़ें

BSNL का सस्ता मंथली प्लान: हर रोज 2.5GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों के लिए समय समय पर नए नए प्रीपेड प्लान लेकर आती रहती है। इसी बीच अब कंपनी एक और किफायती और फायदेमंद प्लान लेकर आई है, जो खासतौर पर ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वालों को ध्यान में रख कर पेश किया गया है।
साथ ही इस प्लान में कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दे रही है जो इस प्लान को और भी खास बना देती है। दरअसल कंपनी ने 225 रुपये वाले प्लान के बारे में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी है। ये प्लान कम कीमत में कई आकर्षक बेनिफिट्स ऑफर कर रहा है।
BSNL का 225 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस 225 रुपये वाले प्लान की जानकारी दी है। इस प्लान के तहत यूजर्स को रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलने वाला है, जो उन लोगों के लिए काफी यूजफुल है जो इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। यानी अगर आप वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन क्लासेस या सोशल मीडिया ब्राउजिंग ज्यादा करते हैं तो ये प्लान आपके लिए बेस्ट है।
Nonstop calls, daily high-speed data & SMS-all in one powerful plan.#BSNLIndia #UnlimitedCalls #LimitedAvailability #connect #Validity @CMDBSNL @robertravi21 pic.twitter.com/Ep2n7gQs17
— BSNL India (@BSNLCorporate) April 26, 2026
SMS और कॉलिंग बेनिफिट्स भी
डेटा के अलावा, इस प्लान में हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे यूजर्स आसानी से मैसेजिंग का लाभ उठा सकते हैं।सबसे खास बात ये है कि इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है, यानी यूजर्स देशभर में बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के जितनी चाहे कॉल पर बातें कर सकते हैं। यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो रेगुलर लंबी बातचीत करते हैं।
एक महीने की वैलिडिटी भी
प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की है, जो इसे एक महीने के लिए एक अच्छा ऑप्शन बना देती है। आमतौर पर इस प्राइस रेंज में मिलने वाले कई प्लान कम डेटा या काफी कम सुविधाएं देते हैं, लेकिन BSNL काफी अच्छे बेनिफिट्स दे रहा है जो एक वैल्यू फॉर मनी प्लान लग रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।