Wi-Fi की स्पीड हो गई है स्लो? Accelerate ऑप्शन की मदद से ऐसे बढ़ा सकते हैं इंटरनेट की रफ्तार
आजकल इंटरनेट के लिए Wi-Fi का उपयोग बढ़ गया है, लेकिन कभी-कभी इसकी स्पीड धीमी हो जाती है। इस समस्या ...और पढ़ें

Wi-Fi की स्पीड हो गई है स्लो? Accelerate ऑप्शन की मदद से ऐसे बढ़ा सकते हैं इंटरनेट की रफ्तार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज के टाइम में घर हो या ऑफिस, बहुत से लोग इंटरनेट के लिए Wi-Fi का यूज कर रहे हैं। ऑनलाइन वीडियो देखने से लेकर गेम खेलने, वीडियो कॉल करने और यहां तक की ऑफिस का काम करने के लिए भी फास्ट इंटरनेट जरूरी हो गया है, लेकिन कभी-कभी अच्छा इंटरनेट प्लान होने के बाद भी Wi-Fi की स्पीड स्लो हो जाती है।
ऐसी कंडीशन में यूजर्स को वीडियो बफरिंग और वेबसाइट लोड होने जैसी दिक्कत आने लगती है। हालांकि आप इस समस्या को Wi-Fi राऊटर के एप से एक छोटे से फीचर की हेल्प से कुछ हद तक फिक्स कर सकते हैं। इस फीचर का नाम Accelerate Speed है। आजकल आने वाले कई मॉर्डन Wifi राऊटर इस फीचर से लैस हैं।
क्या है Accelerate ऑप्शन?
कई Wifi राऊटर कंपनी के एप में Accelerate या Network Acceleration नाम का फीचर देखने को मिलता है। ये फीचर राऊटर के मॉडल के बेस पर अलग-अलग नाम से हो सकता है। ये फीचर उपलब्ध नेटवर्क कनेक्शन का बेहतर इस्तेमाल करने में हेल्प करता है।
इससे इंटरनेट कनेक्शन की स्टेबिलिटी बेहतर हो सकती है और कुछ कंडीशन में स्पीड भी बढ़ सकती है। हमारे Tenda के Wifi राऊटर के एप में ये फीचर Accelerate Wifi के नाम से है, जहां एक पर स्पीड ऑप्टिमाइजेशन प्रोसेस शुरू हो जाता है और कुछ देर में Wifi की स्पीड बेहतर हो जाती है। अलग अलग कंपनी के Wifi में ये ऑप्शन किसी अलग नाम से भी हो सकता है।
कैसे करें Accelerate फीचर का यूज?
अगर आप Tenda का Wifi राऊटर यूज कर रहे हैं तो...
- पहले इसकी एप अपने फोन में इनस्टॉल करें।
- एप ओपन करके लॉगिन प्रोसेस पुरा करें।
- अब यहां देख रहे अपने wifi को सेलेक्ट करें।
- इसके बाद नीचे दिख रहे टूल्स वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इधर से अब Accelerate Wifi पर क्लिक करें।
- बस इतना करते ही अपका Wifi ऑप्टिमाइज हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- Jio का 72 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।