विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Airtel का 200 रुपये वाला प्लान, अनलिमिटेड 5G; 18 से ज्यादा OTT Apps और 28 दिन की वैलिडिटी भी

Published: Thu, 02 Jul 2026 10:00 AM (IST)

Airtel ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया 200 रुपये का डेटा एड-ऑन पैक मार्केट में उतार दिया है। ...और पढ़ें

Airtel ने एक नया 200 रुपये वाला प्लान लॉन्च किया है। Photo- ChatGPT.

Airtel ने एक नया 200 रुपये वाला प्लान लॉन्च किया है। Photo- ChatGPT. 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन टेलीकॉम ऑपरेटर Bharti Airtel ने एक नया 200 रुपये का प्रीपेड एड-ऑन पैक पेश किया है, जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 30GB डेटा ऑफर करता है। इसके साथ ही इसमें एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स और Unlimited 5G डेटा भी मिलता है। ये पैक उन कस्टमर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो एक्स्ट्रा डेटा और प्रीमियम OTT कंटेंट का एक्सेस चाहते हैं।

Airtel ने लॉन्च किया 200 रुपये का प्रीपेड डेटा एड-ऑन

इस एड-ऑन पैक में 28 दिनों के लिए 30GB हाई-स्पीड डेटा शामिल है। प्लान डिटेल्स के मुताबिक, Airtel इसमें Unlimited 5G डेटा भी ऑफर कर रहा है, जिसका इस्तेमाल केवल 5G नेटवर्क एरिया में प्लान के डेली डेटा कोटा के ऊपर किया जा सकता है। बता दें कि हाल ही में Reliance Jio ने भी अपने 200 रुपये वाले मेगा कंटेंट एड-ऑन को OTT Pass में बदला है, जिसमें 15 OTT एप्स के एक्सेस के साथ Unlimited 5G और 30GB डेटा मिलता है।

JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन भी शामिल

बंडल बेनिफिट्स के तौर पर, इस पैक को रिचार्ज करने वाले यूज़र्स को 149 रुपये की कीमत वाला JioHotstar Mobile का 28 दिनों का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री मिलेगा। इसके जरिए यूजर्स अपने मोबाइल डिवाइसेज पर लाइव स्पोर्ट्स, मूवीज, हॉटस्टार स्पेशल्स और दूसरा एंटरटेनमेंट कंटेंट देख सकेंगे।

इसके अलावा, इस पैक में 28 दिनों के लिए Airtel Xstream Play Premium का एक्सेस भी शामिल किया गया है। इसके जरिए यूजर्स Airtel Xstream Play प्लेटफॉर्म पर Sony LIV, Lionsgate Play, Aha Premium, Chaupal, SunNXT समेत 18 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का मजा ले सकेंगे।

डेटा लिमिट खत्म होने के बाद के चार्जेस

प्लान डिटेल्स के मुताबिक, पैक में मिलने वाले 30GB डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स से 50 पैसे प्रति MB के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा। ये एड-ऑन पैक खासतौर पर उन प्रीपेड यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो एक ही रिचार्ज में अपना डेटा बैलेंस बढ़ाना चाहते हैं और OTT स्ट्रीमिंग के ऑप्शन्स को भी एक्सपांड करना चाहते हैं।

वैसे कंपनी ने अभी तक इसके लिए कोई ऑफिशियल प्रेस रिलीज जारी नहीं की है। लेकिन, टेलीकॉमटॉक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 200 रुपये वाला डेटा पैक Airtel के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाइव हो गया है, जिसे यूजर्स कंपनी की वेबसाइट और Airtel Thanks एप पर जाकर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Google ने Android 17 में लॉक स्क्रीन सिक्योरिटी को किया और मजबूत, कोई नहीं गेस कर पाएगा आपका PIN!