Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhai Dooj 2022: अपने भाई बहन को गिफ्ट करें ये शानदार गैजेट्स, कीमत हैं 1,500 रुपये से भी कम

    By Kritarth SardanaEdited By:
    Updated: Tue, 25 Oct 2022 12:53 PM (IST)

    Bhaidooj 2022 के अवसर पर हम आपको बताने जा रहा हैं कम कीमत में मिलने वाले लाजवाब गैजेट्स। इन्हें गिफ्ट करने पर खुश हो जायेंगे आपके भाई या बहन। जानिए इन सभी गैजेट्स के बारे में। इनमें लावा बोट टैगसिस्का और क्रोमा के उत्पाद हैं।

    Hero Image
    Bhai Dooj Photo Credit - Jagran file Photo

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। दिवाली के बाद जिस त्यौहार का इंतज़ार सभी को रहता है वो है भाई दूज। आप भी सोच रहे होंगे कि भाई दूज के दिन आप अपने भाई या बहन को क्या गिफ्ट दें। इसलिए आज हम आपको उन गैजेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो गिफ्ट करने के लिए उपयोगी भी है और कीमत में भी सस्ते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    • Lava Probuds N11- भारतीय कंपनी लावा का ये नैकबैंड फायरफ्लाई ग्रीन, काई ओरेंज और पेंथर ब्लैक जैसे तीन रंगों में आता है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें ड्यूल हॉल स्विच फंक्शन डैश स्विच, टर्बो लेटेंसी, प्रो गेम मोड, नॉइस कैन्सीलेशन जैसे फीचर्स भी दिए हैं। इस में 280 mAh की बैटरी लगी है जो 42 घण्टे तक का प्लेटाईम देती है। इसके अलावा यह 10 मिनट में चार्ज होकर 13 घण्टे तक का प्लेबैक टाईम देती है। इस नैकबैंड में कई अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अमेज़न से 1499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    • Croma Truly Wireless Earbuds- - टाटा कंपनी के ब्रांड Croma के यह इयरबड्स 749 रुपये की कीमत में Croma के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकते है। कंपनी के अनुसार, इयरबड्स और केस के संयोजन (combination) के साथ यह 15 घंटे तक का प्लेटाइम दे सकते हैं। इसके अलावा एक बार चार्ज करने पर यह 3 घंटे तक चल सकते हैं।

    • boAt Stone Bluetooth Speaker- ब्लूटूथ स्पीकर की बाते करें तो boAt Stone 190 5W Bluetooth Speaker एक कम कीमत में बेहद अच्छा विकल्प है। इसमें 4 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है तो वहीं 1.5 घंटे का चार्जिंग टाइम भी दिया गया है। यह बैंड वॉटर रेसिस्टेंट है जिसके लिए इसे IPX7 की रेटिंग भी दी गई है। यह 5W का स्पीकर है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से 999 रूपये में खरीदा जा सकता है।

    • TAGG Verve NEO Smartwatch- स्मार्टवॉच आज हर कोई पहनना चाहता है। TAGG Verve NEO Smartwatch की कीमत 1,499 रुपये है। इसमें 10 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है। स्मार्टवॉच में 1.69 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है। इस वॉच में ब्लड ऑक्सीजन, हार्ट रेट मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह वॉच वॉटर प्रूफ है जिसके लिए इसे IP68 की रेटिंग भी दी गई है। यह अमेज़न पर 1499 रुपये की कीमत में उपलब्ध है।

    • Syska 10000 mAh Power Bank- पॉवर बैंक सभी की जरूरत है। Syska 10000 mAh Power Bank कम कीमत में मिलने वाला अच्छा पॉवर बैंक है। इसकी कीमत 799 रुपये है। यह 10,000 mah की क्षमता वाला पॉवर बैंक है। इसमें 2 पोर्ट्स लगे हुए मिलते हैं। यह स्मार्टफोन के साथ टैबलेट को भी चार्ज कर सकता है। 

    यह भी पढ़ें- Flipkart Big Diwali Sale: Realme का 4 GB रैम वाला फोन अब मिल रहा है बेहद सस्ता, साथ में आफर्स की भरमार   

    Flipkart Big Diwali Sale: Samsung Galaxy F23 5G पर मिल रहा है धमाकेदार ऑफर, जानिए इसके बारे में