विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Air Purifier खरीदने से पहले H13, H14 और HEPA-Type में समझें फर्क, कौन-सा फिल्टर बेहतर?

Published: Tue, 17 Nov 2026 06:30 PM (IST)

बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच एयर प्यूरीफायर की मांग बढ़ रही है, ऐसे में H13, H14 और HEPA-Type फिल्टर के ...और पढ़ें

Air Purifier खरीदने से पहले H13, H14 और HEPA-Type में समझें फर्क, कौन-सा फिल्टर बेहतर?

Air Purifier खरीदने से पहले H13, H14 और HEPA-Type में समझें फर्क, कौन-सा फिल्टर बेहतर?


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली के बाद से ही देशभर के कई शहरों में बढ़ते एयर पॉल्यूशन के बीच घर की हवा को साफ रखने के लिए Air Purifier की डिमांड लगातार बढ़ रही है। मार्केट में अलग-अलग कंपनियों के एयर प्यूरीफायर कई तरह के फिल्टर और नए नए फीचर्स के साथ आ रहे हैं। इनमें न सिर्फ H13, H14 बल्कि HEPA-Type फिल्टर का नाम सबसे ज्यादा सुनने को मिल रहा है।

कंपनियां इन फिल्टर को बेहतर एयर क्वालिटी और धूल-मिट्टी से बचाव के लिए यूज करती हैं। हालांकि एयर प्यूरीफायर खरीदते वक्त इन तीनों के बीच का फर्क समझना जरूरी है, ताकि आप अपनी जरूरत के मुताबिक सही डिवाइस ले सकें।

क्या होता है H13 HEPA फिल्टर?

सबसे पहले बात करें H13 की तो ये एक हाई-एफिशिएंसी HEPA फिल्टर है, जो हवा में मौजूद बेहद छोटे कणों को भी पकड़ सकता है। यूरोपीय EN 1822 स्टैंडर्ड के मुताबिक H13 फिल्टर सबसे मुश्किल आकार वाले कणों में से कम से कम 99.95 परसेंट कणों को फिल्टर कर सकता है। ये फिल्टर न सिर्फ धूल बल्कि परागकण और हवा में मौजूद कई सूक्ष्म प्रदूषकों को भी हटाने में हेल्प करता है।

कितना बेहतर है H14 HEPA फिल्टर?

H14 फिल्टर को H13 से ज्यादा एफिशिएंट और अच्छा माना जाता है। EN 1822 स्टैंडर्ड के मुताबिक ये MPPS साइज के कम से कम 99.995 परसेंट कणों को फिल्टर कर सकता है। इसका मतलब है कि इसकी फिल्ट्रेशन पावर H13 से ज्यादा है। हालांकि, H14 वाले एयर प्यूरीफायर की कीमत भी ज्यादा हो सकती है।

क्या होता है HEPA-Type फिल्टर?

HEPA-Type फिल्टर को लेकर सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन देखने को मिलता है। दरअसल ये कोई निर्धारित HEPA क्लास नहीं है बल्कि कंपनियां इस नाम का यूज ऐसे फिल्टर के लिए कर सकती हैं, जो HEPA जैसी फिल्ट्रेशन टेक्नोलॉजी का दावा करता हो, लेकिन जरूरी नहीं कि वे H13 या H14 के तय मानकों को भी पूरा कर रहा हो।

यह भी पढ़ें- 7,000 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, Zeiss ट्यून्ड कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।