विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

YouTube पर इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया नापसंद

By Harshit HarshEdited By:
Published: Fri, 14 Dec 2018 11:42 AM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 06:55 PM (IST)

भारत में 90 फीसद समय यूजर्स हिंदी या अन्य लोकल भाषा के वीडियो को देखने में बीता रहे हैं

YouTube पर इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया नापसंद
YouTube पर इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया नापसंद

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। गूगल की वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म YouTube ने 2018 में ट्रेंड करने वाले वीडियोज की लिस्ट जारी कर दी है। हर साल की तरह इस साल भी YouTube ने साल की आखिर में YouTube Rewind जारी की है। इस वीडियो में दुनियाभर और देश में सबसे ज्यादा ट्रेंड होने वाले वीडियो को शामिल किया जाता है। इन वीडियोज में सबसे ज्यादा देखे गए से लेकर सबसे ज्यादा पसंद किए गए, नापसंद किए गए वीडियोज भी शामिल किए जाते हैं।

YouTube के जारी डाटा के मुताबिक यूट्यूब पर देखे जाने वाले वीडियोज में से सबसे ज्यादा जोर लोकल लैंग्वेज कॉन्टैन्ट्स पर दिया जा रहा है। YouTube के मुताबिक इस साल भारत में प्रतिदिन उसके प्लेटफार्म पर देखे जाने वाले वीडियोज में 100 फीसद की ग्रोथ दर्ज की गई है। कंपनी के डाटा के मुताबिक भारत में YouTube के 250 मिलियन यानी की करीब 25 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं। वहीं, इस साल मोबाइल ऐप पर वीडियो देखने वाले यूजर्स की संख्या में भारी बढ़त देखने को मिली है।

भारत में YouTube पर उस वीडियो को सबसे ज्यादा बार देखा जा रहा है जो लोकल लैंग्वेज में बने होते हैं। भारत में 90 फीसद समय यूजर्स हिंदी या अन्य लोकल भाषा के वीडियो को देखने में बीता रहे हैं। भारत में यूट्यूबर अमित भड़ाना कॉन्टैंट क्रिएटर के तौर पर पहले नंबर पर काबिज है। बीबी की वाइन्स फेम भुवन बम को दूसरा स्थान मिला है। भारत में लोग अभी भी बॉलीवुड और म्यूजिक वीडियोज को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

YouTube के इस साल जारी YouTube Rewind 2018 वीडियो को 11.2 मिलियन यानी कि 1.12 करोड़ यूजर्स ने नापसंद किया है। वहीं, इस वीडियो को 2.1 मिलियन यानी की 21 लाख लाइक्स मिले हैं। 

यह भी पढ़ें:

Sonakshi Sinha ने Amazon से मंगाया 18 हजार का हेडफोन, मिला लोहे का टुकड़ा

Airtel के इस नए प्लान में मिलेगा 105GB डाटा और 75 दिनों की वैलिडिटी

Paytm पर स्मार्टफोन समेत इन सामानों पर मिल रहा है 20 हजार रुपये तक का कैशबैक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।