Move to Jagran APP

Xiaomi Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7 क्विक रिव्यू: बजट कीमत में जानें कैसे हैं ये फोन

Xiaomi ने भारत में अपने Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। Redmi Note 7 की भारत में शुरूआती कीमत Rs 9999 है। Redmi Note 7 Pro की शुरूआती कीमत Rs 13999 है। इस क्विक रिव्यू में जानते हैं कैसे हैं ये फोन्स

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Fri, 01 Mar 2019 04:52 PM (IST)Updated: Sat, 02 Mar 2019 08:29 PM (IST)
Xiaomi Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7 क्विक रिव्यू: बजट कीमत में जानें कैसे हैं ये फोन
Xiaomi Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7 क्विक रिव्यू: बजट कीमत में जानें कैसे हैं ये फोन

नई दिल्ली (साक्षी पंड्या)। Xiaomi ने भारत में अपने Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। Redmi Note 7 की भारत में शुरूआती कीमत Rs 9,999 है। Redmi Note 7 Pro की शुरूआती कीमत Rs 13,999 है। Redmi Note 7 Pro स्पेसिफिकेशन्स के मामले में तो कई मामलों में Redmi Note 7 से बेहतर है। हालांकि, दोनों फोन्स के अधिकतर स्पसिफिकेशन्स एक-समान है। इस क्विक रिव्यू में जानते हैं कैसे हैं ये फोन्स:

loksabha election banner

डिजाइन के मामले में दोनों फोन्स एक-जैसे दिखते हैं। दोनों फोन्स Gradient फिनिश के साथ पेश किया गया है। Xiaomi इसे Aura डिजाइन के साथ लेकर आया है। स्क्रीन के ऊपर Drop Notch दी है। इससे यूजर्स को फुल व्यू डिस्प्ले का व्यूइंग अनुहाव अच्छा मिलता है। स्क्रीन के आस-पास बेजल्स काफी काम है। इसी के साथ 2.5D कर्व्ड गिलास का प्रयोग किया गया है। इससे फोन की एजेज सीमलेस लगती हैं। डिजाइन के मामले में दोनों फोन्स अच्छे दिखते हैं।

Redmi Note 5, Redmi Note 5 Pro इनकी लुक्स की तुलना में कम थे। कंपनी ने इस बार डिजाइन पर काम किया है। भारत में Redmi Note 7 Pro ब्लू, रेड और ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। वहीं, Redmi Note 7 भी तीन कलर्स ब्लैक, रेड और ब्लू में उपलब्ध होगा। Redmi Note 7 Pro को उपभोक्ता 13 मार्च से और Redmi Note 7 को 6 मार्च से खरीद पाएंगे। दोनों Redmi फोन्स में 6.3 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। दोनों फोन्स में खास बात यह भी है कि इनके फ्रंट और रियर पैनल को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। इसी के साथ दोनों फोन्स स्प्लैश प्रूफ हैं।

Redmi Note 7 Pro का लोगों को इंतजार उसके 48MP के रियर कैमरे के लिए था। कंपनी ने इवेंट में इसके कई सैम्पल्स दिखाए। यहां तक कि फोन को iPhone XS Max और Oneplus 6T से कम्पेयर भी कर डाला। हालांकि, कैमरे को इस्तेमाल करने पर वो उतना अपीलिंग तो नहीं लगा जितना दिखाया गया था। लेकिन फिर भी इस रेंज में फोन का कैमरा मिड-रेंज स्मार्टफोन्स के कैमरा को आसानी से मात दे पाएगा।

इसके बारे में डिटेल से कैमरा कम्पैरिजन में ही बताया जा सकेगा। कंपनी ने इसमें Sony IMX586 सेंसर का प्रयोग किया है। इसके साथ रियर पर 5MP का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है। कैमरा के क्षेत्र में Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 में अन्तर है। Note 7 में 12MP कैमरा दिया गया है। दोनों फोन्स में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Redmi के इन दोनों फोन्स कि खासियत इनकी कीमत है। Redmi Note 7 Pro में स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट दिया गया है। यह प्रोसेसर Vivo V15 Pro में भी देखने को मिला है। हालांकि, इस फोन कि कीमत भारत में Rs 28,990 है। प्रोसेसर के मामले में Xiaomi ने अच्छा काम किया है।

Redmi Note 7 में स्नैपड्रैगन 660 AIE चिपसेट दिया गया है। Rs 10,000 में फोन में एक पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है। दोनों फोन्स के कैमरा, परफॉरमेंस आदि के बारे में डिटेल्स में फुल रिव्यू में जाने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

Tata Sky ने मल्टीपल टीवी कनेक्शन लेने वाले यूजर्स को दी राहत, जारी किए नए प्राइस लिस्ट

बदलने वाला है WhatsApp का सर्च फीचर, फोटो-वीडियो ढूंढ़ने में अब नहीं होगी कोई परेशानी

Xiaomi का गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark भारत में जल्द होगा लॉन्च 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.