विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vivo V80 Review: शानदार कैमरा और 7,200 mAh बैटरी, लेकिन क्या ₹62,999 खर्च करना सही?

Published: Thu, 15 Oct 2026 02:00 PM (IST)

Vivo V80 स्मार्टफोन का डिटेल्ड रिव्यू इसके प्रीमियम डिजाइन, शानदार कैमरा और 7,200mAh की दमदार बैटरी पर प्रकाश डालता है। ...और पढ़ें

Vivo V80 Review: शानदार कैमरा और 7,200 mAh बैटरी, लेकिन क्या ₹62,999 खर्च करना सही?

Vivo V80 Review: शानदार कैमरा और 7,200 mAh बैटरी, लेकिन क्या ₹62,999 खर्च करना सही?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन मार्केट में वीवो की V सीरीज अपने शानदार डिजाइन, कैमरा क्वालिटी और बेहतर बैटरी लाइफ के लिए पहले ही काफी पॉपुलर है। कंपनी ने हाल ही में नए Vivo V80 स्मार्टफोन के साथ भी इसी फॉर्मूले को फॉलो किया है। हालांकि इस बार फोन की शुरुआती कीमत थोड़ी ज्यादा 62,999 रुपये रखी गई है, जिससे कंपटीशन काफी बढ़ जाता है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या प्रीमियम डिजाइन, शानदार कैमरा और बड़ी बैटरी इस फोन को खरीदने लायक बना रहे हैं? चलिए जानते हैं...

डिजाइन और डिस्प्ले में प्रीमियम एक्सपीरियंस

Vivo V80 का डिजाइन इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक है। Sunrise Anthem कलर में डिवाइस काफी अट्रैक्टिव और प्रीमियम लगता है। इसमें एल्युमिनियम फ्रेम के साथ IP68 और IP69 रेटिंग भी मिल रही है, जो पानी और धूल से सुरक्षा देती है। फोन का वजन सिर्फ 200 ग्राम से थोड़ा ज्यादा है, लेकिन इसकी बनावट इसे यूज करने में कंफर्टेबल बना देती है।

WhatsApp Image 2026-10-15 at 10.28.56 AM

डिवाइस में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो शानदार कलर, डीप ब्लैक और बेहतर ब्राइटनेस ऑफर करता है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। हालांकि, ज्यादातर एप्स और गेम्स में इसका पूरा फायदा नहीं मिलता, BGMI जैसे गेम्स में सिर्फ 60 FPS तक का सपोर्ट मिलता है जो मुझे कहीं न कहीं इसमें एक कमी लगी। फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो तेजी से काम करता है।

कैसे है फोन का कैमरा?

फोटोग्राफी के लिए Vivo V80 में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का 3x टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल रहा है। Zeiss की ट्यूनिंग के साथ फोन अच्छी डिटेल, अट्रैक्टिव कलर और बेहतर कॉन्ट्रास्ट वाली फोटो क्लिक करता है।

vivo v80

पोर्ट्रेट फोटोग्राफी में फोन का परफॉर्मेंस खास तौर पर ज्यादा अच्छा देखने को मिला। सब्जेक्ट और बैकग्राउंड के बीच बेहतर फर्क दिखाई देता है।

WhatsApp Image 2026-10-15 at 10.28.59 AM (1)

टेलीफोटो कैमरा जूम और पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए हेल्पफुल है। हालांकि, अल्ट्रावाइड कैमरा डिटेल और कंसिस्टेंसी के मामले में थोड़ा कमजोर पड़ जाता है। लो-लाइट में भी प्राइमरी कैमरा अच्छी तस्वीरें लेता है।

परफॉर्मेंस और बैटरी कैसी है?

वीवो के इस नए डिवाइस में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर और Adreno 722 GPU मिल रहा है। हमारी टेस्टिंग में इसका AnTuTu बेंचमार्क स्कोर 12,86,709 अंक रहा। डेली यूज, सोशल मीडिया और मल्टीटास्किंग में फोन अच्छा परफॉर्मेंस देता है।

Screenshot_20261014_111408

फोन में BGMI और COD Mobile जैसे गेम्स भी खेले जा सकते हैं, लेकिन इस कीमत पर ये ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर नहीं है। लंबे टाइम तक यूज करने पर कैमरा एप में कभी-कभी हल्का लैग महसूस हो सकता है।

फोन की बैटरी इसकी एक और बड़ी खासियत है। डिवाइस में 7,200mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। नॉर्मल इस्तेमाल में फोन आसानी से एक दिन से ज्यादा चल जाता है। जकी इसे फुल चार्ज होने में एक घंटे से थोड़ा ज्यादा वक्त लगता है।

क्या आपको Vivo V80 खरीदना चाहिए?

Vivo V80 के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 62,999 रुपये है, जबकि 8GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 79,999 रुपये है। ओवरऑल Vivo V80 शानदार डिजाइन, बेहतरीन डिस्प्ले, अच्छे कैमरे और लंबी बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन है।

अगर आपकी प्रायोरिटी फोटोग्राफी, सोशल मीडिया और डेली यूज है, तो ये आपको पसंद आ सकता है। हालांकि, बेहतर गेमिंग और ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस चाहने वाले यूजर्स के लिए इस कीमत पर दूसरे ऑप्शंस भी मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- 7,200 mAh बैटरी वाले Vivo के नए 5G फोन की सेल शुरू, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर