विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OPPO F35 Pro रिव्यू: 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP सेल्फी कैमरा वाला ये 5G फोन खरीदें या नहीं?

Published: Tue, 17 Nov 2026 12:30 PM (IST)

OPPO F35 Pro 5G को 'ग्रुप सेल्फी एक्सपर्ट' के तौर पर लॉन्च किया गया है। इसमें 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP सेल्फी कैमरा जैसे शानदार फीचर्स हैं।

OPPO F35 Pro रिव्यू: 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP सेल्फी कैमरा वाला ये 5G फोन खरीदें या नहीं?

OPPO F35 Pro रिव्यू: 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP सेल्फी कैमरा वाला ये 5G फोन खरीदें या नहीं?


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OPPO ने कुछ वक्त पहले अपनी F सीरीज का नया स्मार्टफोन OPPO F35 Pro 5G लॉन्च किया है। शुरुआत से ही कंपनी इस फोन को ‘ग्रुप सेल्फी एक्सपर्ट’ के तौर पर प्रमोट करती आई है। ये स्मार्टफोन पिछले मॉडल OPPO F33 Pro का सक्सेसर है। हालांकि, इस बार कंपनी ने बेस वेरिएंट में बदलाव किया है। जहां पिछले मॉडल में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिल रही थी, वहीं इस बार नए मॉडल में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज का बेस वेरिएंट मिल रहा है।

फ्लिपकार्ट पर अभी इस फोन की कीमत ₹45,999 है। फोन में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP सेल्फी कैमरा जैसे कई बेहतरीन फीचर्स मिल रहे हैं। हम इस फोन को काफी वक्त से इस्तेमाल कर रहे हैं और आज अपको इसका फुल रिव्यू देंगे कि क्या ये फोन अपको लेना चाहिए? चलिए विस्तार से जानते हैं...

डिजाइन और डिस्प्ले

सबसे पहले डिजाइन की बात करें तो हमारे पस इसका Sunset Orange कलर आया है जो देखने में काफी आकर्षक लगता है। इसमें प्लास्टिक फ्रेम और प्लास्टिक बैक मिल रहा है, जबकि बैक पैनल पर ग्लो इफेक्ट मिल जाता है। फोन में कई IP रेटिंग्स भी दी गई हैं।

इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की HBM ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आती है। आउटडोर यूज के दौरान भी डिस्प्ले की विजिबिलिटी अच्छी रहती है। फोन में सोशल मीडिया स्क्रॉल करने में कोई दिक्कत नहीं आती, काफी स्मूथ एक्सपीरियंस मिलता है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

OPPO F35 Pro में MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर देखने को मिल रहा है। साथ ही इसमें UFS 3.1 स्टोरेज और LPDDR4X RAM मिल रही है। AnTuTu पर फोन ने करीब 9 लाख का स्कोर हासिल किया है। गेमिंग के लिए इसमें BGMI जैसे गेम्स स्मूथ सेटिंग पर एक्सट्रीम फ्रेम रेट के साथ चल जाते हैं और ज्यादा फ्रेम ड्राप भी देखने को नहीं मिलते।

डिवाइस में Android 17 बेस्ड ColorOS 16 मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में AI Writer समेत कई AI और सिक्योरिटी फीचर्स भी मिल रहे हैं। हालांकि कुछ प्री-इंस्टॉल्ड एप्स शुरुआत में परेशान कर सकते हैं। कंपनी इसमें 2 साल के OS और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट देगी, जो इस कीमत पर कम हैं। आजकल सैमसंग जैसी कंपनियां 7 साल तक के अपडेट देने का वादा कर रही हैं।

कैसा कैमरा और बैटरी?

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है। जबकि सेल्फी के लिए सामने की तरफ 50MP का ऑटोफोकस कैमरा मिल रहा है, जो वाइड फील्ड ऑफ व्यू के साथ ग्रुप सेल्फी लेने में हेल्प करता है। टेस्टिंग के दौरान रियर कैमरे से फोटो में अच्छी डिटेल और बेहतर कलर मिले, जबकि सेल्फी कैमरा इसका ज्यादा अच्छ लगा। फोन से 4K 30fps तक के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं।

oppo f35 pro camera

फोन की बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है जहां 8000 mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। टेस्टिंग में फोन 4 से 100 फीसदी चार्ज होने में करीब 1 घंटा 19 मिनट लेता है। नॉर्मल यूज में फोन 3 दिन तक और मॉडरेट यूज में करीब ढाई दिन का बैकअप दे देता है।

OPPO F35 Pro 5G खरीदें या नहीं?

ओवरऑल कहें तो OPPO F35 Pro में शानदार बैटरी, अच्छी डिस्प्ले, दमदार सेल्फी कैमरा और बेहतर परफॉर्मेंस मिल रही है। हालांकि, प्लास्टिक डिजाइन, कम सॉफ्टवेयर अपडेट और लगभग 45 से 50 हजार रुपये की कीमत इसे थोड़ा महंगा ऑप्शन बना रही है। बैंक ऑफर्स के साथ बेस वैरिएंट की कीमत ₹41,400 तक जा सकती है जो इसे लगभग 40 हजार रुपये की प्राइस रेंज में ले आता है। एक्सचेंज ऑफर के साथ फोन की कीमत 40 हजार रुपये के नीचे आ जाएगी।

यह भी पढ़ें- 7000 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, 120Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।