विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Motorola G6 सीरीज के 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च, सैमसंग और नेकिया से होगा कड़ा मुकाबला

By Shridhar MishraEdited By:
Published: Fri, 20 Apr 2018 08:39 PM (IST)Updated: Sat, 21 Apr 2018 04:13 PM (IST)

मोटोरोला ने अपने G6 सीरीज के 3 स्मार्टफोन को ब्राजील में लॉन्च कर दिया है। भारत में फोन की कीमत कितनी होगी इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

Motorola G6 सीरीज के 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च, सैमसंग और नेकिया से होगा कड़ा मुकाबला
Motorola G6 सीरीज के 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च, सैमसंग और नेकिया से होगा कड़ा मुकाबला

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने अपने G6 सीरीज को ब्राजील में लॉन्च कर दिया है। फोन को लेकर काफी समय से अटकलें लगाईं जा रही थी, लेकिन अब सारी अटकलें खत्म हो गईं है। फोन में 18:9 का एस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। हालांकि फोन भारत में कब लॉन्च होगा इसकी अभी तक कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं दी है।

कीमत:

मोटो G6 शुरुआती कीमत लगभग 16,400 रुपये है। जबकि मोटो G6 प्लस की शुरुआती कीमत लगभग 24,300 रुपये है। वहीं मोटो G6 प्ले की शुरुआती कीमत 13,100 रुपये है।

फीचर्स:

मोटो G6: मोटो G6 में 5.7 इंच का बेजल लेस डिस्प्ले है, जिसका अस्पेक्ट रेशियो18:9 है। फोन 3जीबी रैम/32जीबी स्टोरेज और 4जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज के दो वैरियंट में उपलब्ध है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस 1.8GHz ऑक्टा-कोर क्लावकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर पर रन करता है। फोन में 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा है। जबकि, इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है। फोन एंड्रॉयड ओरियो 8.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। 

मोटो G6 प्लस: मोटो G6 प्ल्स में 5.9 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। फोन में 2.2GHz ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर के साथ एड्रीनो 508 जीपीयू दिया गया है। फोन 4जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज के दो वैरियंट में उपलब्ध है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड ओरियो 8.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा है। जबकि, इसके फ्रंट में 8मेगापिक्सल का कैमरा लगा है। फोन में 3,200 एमएएच की बैटरी दी गई है। 

मोटो G6 प्ले: मोटो G6 प्ले में 5.7 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका अस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन 2जीबी रैम/16जीबी स्टोरेज और 3जीबी रैम/32जीबी स्टोरेज के दो वैरियंट में उपलब्ध है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस 1.4GHz क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 427 प्रोसेसर पर रन करता है। फोन एंड्रॉयड ओरियो 8.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। 

इन स्मार्टफोन से होगा मुकाबला

सैमसंग गैलेक्सी J7 Duo: फोन में 5.5 इंच का एचडी सुपर AMOLED डिस्प्ले है। डिवाइस 1.6GHz ओक्टा-कोर SoC पर रन करता है। फोन एंड्रॉयड ओरियो 8 पर काम करता है। फोन में 4 जीबी की रैम और 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा लगा है। जबकि, सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सभी कैमरा सेंसर्स f/1.9 अपर्चर सपोर्ट करते हैं। सैमसंग का दावा है की इससे लो-लाइट में बेहतर फोटोग्राफी की जा सकेगी। सिक्योरिटी के लिए फोन में होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। इसमें फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है। फोन में एक नया फीचर भी दिया गया है जिसका नाम है एप पेयर बिल्ट-इन। इससे यूजर्स दो एप पर एक ही समय में एक-साथ काम कर पाएंगे। कंपनी ने भारतीय बाजार में फोन की कीमत 16,990 रुपये रखी है।

नोकिया 6 (2018): नोकिया 6 (2018) में 5.5 इंच का फुल एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं, इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है। डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रगन 630 प्रोसेसर पर रन करता है। नोकिया 6 (2018) एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर काम करता है। फोन में 3जीबी की रैम और 32जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की चार्जिंग के लिए टाइप C यूएसबी पोर्ट दी गई है। नोकिया 6 (2018) की कीमत 16,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें:

Paytm दे रहा है इन स्मार्टफोन पर 30 फीसदी तक का डिस्काउंट, अमेजन पर 5000 रुपये तक की छूट

गूगल ने लॉन्च किया Grasshopper एप, इंजीनियर्स की टीम मुफ्त में सिखाएगी आपके फोन पर Coding

अच्छी फोटोग्राफी के लिए लीजिए इन एप्स की मदद, मिलेगी DSLR वाली क्वालिटी 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।