यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Google Pixel 3a और 3a XL की कीमत, क्या इसके फीचर्स को करते है 'Justify'?
Google Pixel 3a और 3a XL को भारत में Rs 39,999 और Rs 44,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है। क्या इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत इसके फीचर्स को 'Justify' करते हैं?

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Google Pixel 3a और 3a XL को हाल ही में लॉन्च किया गया है। भारत में Pixel 3a को Rs 39,999 की प्राइस टैग में जबकि Pixel 3a XL को Rs 44,999 की प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया गया है। ये दोनों स्मार्टफोन भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत प्रीमियम रेंज में रखी गई है जबकि इन दोनों स्मार्टफोन का लुक और डिजाइन किसी मिड रेंज के स्मार्टफोन की तरह ही है।
फोन के फ्रंट पैनल के बेजल आजकल लॉन्च हो रहे हर रेंज के स्मार्टफोन से अलग है। Google ने अपने नए Pixel सीरीज के स्मार्टफोन का बेजल नहीं हटाया है। इसे ट्रेडिशनल मोटे बेजल के साथ लॉन्च किया गया है। फोन का केवल कैमरा फीचर्स ही इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत को 'Justify' करते हैं। आइए, जानते हैं इन दोनों के फीचर्स के बारे में
Google Pixel 3a और 3a XL के फीचर्स
Pixel 3a और 3a XL दोनों ही स्मार्टफोन के कैमरा, प्रोसेसर और मेमोरी फीचर्स एक जैसे ही हैं। केवल डिस्प्ले और बैटरी फीचर्स अलग-अलग हैं। Pixel 3a में 5.6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जबकि 3a XL में 6 इंच का फुल एचडी प्ल्स OLED डिस्प्ले दिया गया है। Pixel 3a की बैटरी की बात करें तो इसमें 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं, Pixel 3a XL में 3,700 एमएएच की बैटरी दी गई है। दोनों ही स्मार्टफोन 4GB+64GB मेमोरी ऑप्शन के साथ आते हैं।
Motorola के हाल ही में लॉन्च हुए स्टॉक एंड्रॉइड स्मार्टफोन Moto G7 को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
दोनों ही स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर दिया गया है जो Adreno 615 ग्राफिकल यूनिट को सपोर्ट करते हैं। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जबकि सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। दोनों ही फोन eSIM सपोर्ट के साथ आते हैं। फोन एंड्रॉइड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 9 पाई के सपोर्ट के साथ आता है। फोन में एंड्रॉइड 10 Q का फुल सपोर्ट सबसे पहले दिया जाएगा।
इन फीचर्स की बात करें तो ये फीचर्स आपको किसी भी मिड रेंज के स्मार्टफोन में मिलते हैं जिसकी कीमत Rs 10,000 से Rs 15,000 के बीच है। Google ने अपने इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत इनके फीचर्स के हिसाब से काफी ज्यादा रखी गई है। पिछले कई वर्षों के स्मार्टफोन की बिक्री के डाटा पर नजर डालें तो भारत में सबसे ज्यादा Rs 10,000 से Rs 15,000 की प्राइस रेंज वाले स्मार्टफोन बिकते हैं।
Google Pixel सीरीज के पिछले स्मार्टफोन Pixel 3 को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
हालांकि, Google Pixel 3a और 3a XL में स्टॉक एंड्रॉइड, गूगल सिक्युरिटी पैच, 3 साल तक लेटेस्ट अपडेट समेत गूगल फोटोज का अनलिमिटेड स्टोरेज आपको मिलता है। साथ ही इसका कैमरा फीचर काफी बेहतर है। इसके रियर कैमरे में ड्यूल पिक्सल, ऑटोफोकस, ड्यूल पिक्सल ऑटो फेज डिटेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं सेल्फी कैमरे की बात करें तो इसमें नाइट साइट, प्रोट्रेट मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।