विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गूगल का नया एप Neighbourly लॉन्च, पड़ोस से लेकर पड़ोसियों तक की देगा जानकारी

By Shridhar MishraEdited By:
Published: Thu, 31 May 2018 10:00 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jun 2018 04:30 PM (IST)

गूगल ने अपना नया एप लॉन्च कर दिया है। इस नए एप का नाम Neighbourly है, जिसे आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

गूगल का नया एप Neighbourly लॉन्च, पड़ोस से लेकर पड़ोसियों तक की देगा जानकारी
गूगल का नया एप Neighbourly लॉन्च, पड़ोस से लेकर पड़ोसियों तक की देगा जानकारी

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। गूगल ने अपना नया एप लॉन्च कर दिया है। इस नए एप का नाम Neighbourly है, जिसे आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। एप को गूगल की 'नेक्सट बिलियन' टीम ने डिजाइन किया है। गूगल की 'नेक्सट बिलियन' टीम ने ही मोबाइल पेमेंट एप Tez को लॉन्च किया था। एप पर आपको अपने आस-पास के जगहों और लोगों से जुड़े सवालों का जवाब मिल सकेगा। एप का बीटा वर्जन अभी मुंबई शहर के लिए ही उपलब्ध है। हालांकि जल्द ही ये दूसरे शहरों में भी उपलब्ध हो जाएगा।

ये होगा खास

इस एप को कारगर बनाने के लिए यूजर्स के जीपीएस को ट्रैक किया जाएगा। 1 से 2 किलोमीटर के दायरे में आने वाले यूजर्स को इस प्लेटफॉर्म पर एड किया जाएगा। एप पर आप अपने सवाल पूछ सकते हैं, अपना सुझाव या राय दे सकते हैं। इसके साथ आप एप पर खुद को सुरक्षित और अपडेट रख सकते हैं।

इस तरह करेगा काम

एप पर साइन-अप करने के लिए आपको सिर्फ अपना नाम देना होगा। इसके बाद एप जीपीएस के जरिए आपको आस-पास की चीजों के बारे में जानकारी देगा। आप अपने सवालों या जवाब को एक कार्ड के रूप में देखेंगे जिसे स्वाइप किया जा सकेगा।

आपकी जानकारी रहेगी सुरक्षित

एप पर यूजर्स की जानकारी के बारे में पूरा ख्याल रखा गया है। आपके प्रोफाइल फोटो को न तो कोई सेव कर पाएगा और न ही कोई इसका स्क्रीन शॉर्ट ले पाएगा। अगर आपको किसी बात से आपत्ति है तो आप उसे फ्लैग कर सकते हैं। इसके बाद लोकल कंटेंट मॉडरेटर इसे रिव्यू करेगा और जरुरत के मुताबिक उस पर एक्शन लिया जाएगा।

क्वालिटी से कोई समझौता नहीं

एप को 1000 लोगों पर अपनाया गया था। एक महीने चले इस टेस्ट में पाया गया कि 35 से 50 फीसदी सवालों के जवाब केवल 5 मिनट के भीतर ही मिल गए।

यह भी पढ़ें:

15000 रुपये से कम कीमत में ये 5 स्मार्टफोन आएंगे आपको पसंद, जानें फीचर्स

इन 7 पोस्टपेड प्लान्स को भारतीय यूजर्स कर रहे हैं पसंद, जानें क्या है खास

फ्लिपकार्ट को टक्कर देने के लिए अमेजन ने शुरू की Prime Now सर्विस, 2 घंटे में मिलेगी डिलीवरी

Xiaomi ने लॉन्च किया 10 घंटे तक चलने वाला ब्लूटूथ हेडसेट, इन कंपनियों से होगा मुकाबला