आपके स्मार्टफोन की एप्स रहेंगी सेफ, बस डाउनलोड करें इन 4 App Lockers को
ये 4 एप्स आपके फोन के एप्स के साथ आपकी पर्सनल फाइल्स तक को हाइड या लॉक करते हैं।
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। क्या आपके आस-पास ऐसे लोग या छोटे बच्चे हैं जो आपके फोन की सेटिंग्स के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको ऐसी 4 एप्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो फोन के एप्स के साथ आपकी पर्सनल फाइल्स तक को हाइड या लॉक कर सकते हैं।
AppLock(DoMobile Lab): एप को 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिले हैं। एप को 47 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 5 एमबी है।
फीचर्स- एप काफी लोकप्रिय है। इसे 50 से ज्यादा देशों में इस्तेमाल किया जाता है। एप 32 भाषाओं को सपोर्ट करता है। एप लॉकर की मदद से आप अपने फोन के एप्स को लॉक कर सकते हैं। आप पिन, पासवर्ड, पैटर्न या फिंगरप्रिंट फीचर की मदद से एप को लॉक कर सकते हैं। एप में पॉवर सेविंग मोड भी है। एप आपके पर्सनल डाटा को भी हाइड या लॉक करने में काम आती है।
AppLock- Fingerprint Unlock(Cheetah Mobile): एप को 50 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.5 स्टार मिले हैं। एप को 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 1.4 एमबी है।
फीचर्स- एपलॉकर आपके फोन के एप्स के साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ, इनकमिंग कॉल्स और बाउजर तक को भी लॉक सकता है।
Norton AppLock(NortonMobile): एप को 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.5 स्टार मिले हैं, जिसे 80 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 4.1 एमबी है।
फीचर्स- आप अपने फोन के एप्स को पासवर्ड या 4 डिजिट पिन के जरिए लॉक कर सकते हैं। एप आपकी फोटोज या प्राइवेट डाटा को हाइड करने का भी काम करता है। एप आपको विकल्प देता है कि आप किस एप को हाइड या लॉक करना चाहते हैं।
App Lock(Keepsafe): एप को 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.1 स्टार मिले हैं, जिसे 41 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 2.9 एमबी है।
फीचर्स- एप लॉकर की मदद से आप अपने फोन के एप्स को लॉक कर सकते हैं। आप पिन, पैटर्न या फिंगरप्रिंट फीचर की मदद से एप को लॉक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
लैपटॉप बेचने से पहले जरूर कर लें ये काम, नहीं होगी परेशानी
ये हैं दमदार फीचर्स वाले LED टीवी, कीमत 30000 रुपए से कम
सचिन से कोहली तक, जानिए कौन सा खिलाड़ी करता है किस ब्रैंड के फोन का इस्तेमाल