Ai+ NovaTab Review: कम बजट में छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए कैसा है यह टैबलेट
एआई प्लस ने छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए नोवाटैब पेश किया है, जिसमें 11.97-इंच 2के डिस्प्ले और 8000 एमएएच बैटरी है। यह टैबलेट पढ़ाई, मनोरंजन और मल्टीटास्किंग के लिए एक सुविधाजनक और बजट-अनुकूल विकल्प है।

Ai Plus Nova Tab रिव्यू - कम बजट में कैसा है यह टैबलेट
HighLights
11.97-इंच 2के डिस्प्ले और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट।
8000 एमएएच बैटरी और यूनिसोक टी760 प्रोसेसर।
एनएक्सटीक्वांटम ओएस पर आधारित, छात्रों के लिए उपयोगी।
ब्रह्मानंद मिश्र, नई दिल्ली। भारतीय टेक्नोलॉजी ब्रांड एआई प्लस ने छात्रों, प्रोफेशनल्स और आम यूजर्स की जरूरतों की ध्यान में रखते हुए एआई प्लस नोवाटैब पेश किया है। पढ़ाई, एंटरटेनमेंट और अनेक बेसिक डिजिटल एक्टिविटी के लिए यह सुविधाजनक और उपयोगी डिवाइस है। इसमें 11.97-इंच 2के डिस्प्ले, 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 8000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो इस टैबलेट को बजट रेंज में एक बेहतर आप्शन बनाती है।
डिजाइन: नोवाटैब में प्लास्टिक और मेटल बाडी है। इसमें थर्मल कंडक्टिव सिलिकान का इस्तेमाल किया गया है, जो गर्मी को बाहर निकालता है। टैब का वजन 558 ग्राम है, जो शुरुआत में थोड़ा अधिक महसूस हो सकता है। साथ में मिले प्रोटेक्टिव केस को स्टैंड की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। टैब डार्क ब्लू और सिनेमन ब्राउन कलर आप्शन में उपलब्ध है। इसका डायमेंशन 282.1 × 178 × 7.5 एमएम है। टैब में आपको पावर, वाल्यूम और रीसेट बटन दिए गए हैं।
डिस्प्ले : नोवा टैब में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 11.97 इंच आइपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जो पढ़ाई, स्ट्रीमिंग और नोट्स तैयार करने के लिए बहुत उपयोगी है। टैब को इस्तेमाल करते हुए स्क्रालिंग और टच रिस्पांस काफी अच्छा रहता है। टैब की ब्राइटनेस 400-450 निट्स तक होती है। इसके ड्युअल स्पीकर की आडियो क्वालिटी संतोषजनक रहती है। स्क्रीन की ब्राइटनेस का स्तर हर तरह की रोशनी में दुरुस्त रहता है। स्प्लिट-स्क्रीन मोड आपको एक साथ दो एप्स चलाने की सुविधा देता है। एप्स को प्रयोग करने के दौरान असहजता नहीं होती।

परफार्मेंस एवं साफ्टवेयर : नोवाटैब में 6एनएम 5जी प्रोसेसिंग पावर के साथ यूनिसोक टी760 प्रोसेसर दिया गया है। रोजमर्रा के कार्य, मल्टीटास्किंग और स्ट्रीमिंग इसकी परफार्मेंस संतोषजनक है। इसमें 4× आर्म कोर्टेक्स-ए76 (2.2गीगाहर्ट्ज) और 4× कोर्टेक्स-ए55 (2.0गीगाहर्ट्ज) वाला आक्टा-कोर सीपीयू है। इसमें 6जीबी या 8जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम और 128जीबी यूएफएस 3.1 स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये एक टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। नोवाटैब स्वदेशी आपरेटिंग सिस्टम, नेक्स्टक्वांटम ओएस पर चलता है, यह एंड्रायड 16 पर आधारित है। एनएक्सटी प्राइवेसी डैशबोर्ड एप परमिशन, ट्रैकिंग और डाटा एक्सेस की निगरानी को आसान बनाता है।
कैमरा : रियर पैनल में 13 एमपी और फ्रंट में आठ एमपी का कैमरा है, जिससे पूरी सहजता के साथ फोटो और वीडियो ली जा सकती है। 13 एमपी के रियर कैमरे में आटोफोकस की सुविधा के चलते फोटो और वीडियो रिकार्डिंग संतोषजनक रहती है। वहीं फ्रंट में आठ एमपी के फिक्स्ड फोकस कैमरे से वीडियो कालिंग बिल्कुल क्लियर रहती है। आनलाइन क्लास करने वाले स्टूडेंट्स के लिए यह यूजफुल सेटअप है।
बैटरी : नोवाटैब में 33 वाट चार्जर के साथ 8000एमएएच की लिथियम-पालिमर बैटरी दी गई है। लगभग सात घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलता है यानी एक बार चार्ज करने पर बैटरी पूरे दिन के लिए पर्याप्त रहती है। आप इससे पढ़ाई, स्ट्रीमिंग और सामान्य गेमिंग सेशन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप सात-आठ घंटे से अधिक इस्तेमाल करते हैं, तो दोबारा चार्ज करने की जरूरत पडे़गी।
कीमत : 8जीबी और 128जीबी वैरिएंट की कीमत ₹21,499 है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।