विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Xiaomi Mi A3, Redmi K20 Pro से बेहतर कैमरे और कम कीमत में भारत में लॉन्च

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 21 Aug 2019 12:40 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 03:31 PM (IST)

Xiaomi Mi A3 स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हो गया है एंड्राइड वन प्लेटफॉर्म ...और पढ़ें

Xiaomi Mi A3, Redmi K20 Pro से बेहतर कैमरे और कम कीमत में भारत में लॉन्च
Xiaomi Mi A3, Redmi K20 Pro से बेहतर कैमरे और कम कीमत में भारत में लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Mi A3 लॉन्च कर दिया है। भारत में एंड्राइड वन प्लेटफॉर्म पर आधारित इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत Rs  12,999 और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत Rs 15,999 है।  भारत में यह फोन ग्रे, ब्लू और व्हाइट तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इस फोन की मुख्य खासियत इसका ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। 

Xiaomi Mi A3 के फीचर्स

Xiaomi Mi A3 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.08 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,560 x 720 पिक्सल है। स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से कोटेड है। साथ ही फोन में U-शेप वाला वाटरड्रॉप नॉच मौजूद है।  फोन की डिजाइन की बात करें तो इसमें 3डी कर्व्ड ग्लास डिजाइन दिया गया है। भारतीय बाजार में इसे दो स्टोरेज वेरिएंट 4GB + 64GB और 6GB + 128GB के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट प्रोसेसर से लैस है। 

फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। जो कि कंपनी के पिछले फोन Redmi K20 Pro की तुलना में काफी बेहतर है। इस फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया था। पावर बैकअप के लिए डिवाइस में 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,030 एमएएच की बैटरी दी गई है।