Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Redmi K20 Pro का नया कलर वेरिएंट Summer Honey White लॉन्च, 1 अगस्त से शुरू होगी सेल

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Tue, 30 Jul 2019 02:35 PM (IST)

    Redmi K20 Pro अब को कार्बन ब्लैक फ्लेम रेड और ग्लेशियर ब्लू कलर के अलावा समर हनी व्हाइट कलर में भी खरीदा जा सकेगा

    Redmi K20 Pro का नया कलर वेरिएंट Summer Honey White लॉन्च, 1 अगस्त से शुरू होगी सेल

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi Redmi K20 Pro का एक नया कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन को अब समर हनी व्हाइट कलर में भी खरीदा जा सकेगा। इस वेरिएंट को फिलहाल चीनी मार्केट में ही उपलब्ध कराया गया है। इस फोन के नए कलर वेरिएंट की सेल 1 अगस्त से चीन में शुरू होगी। कलर के अलावा बाकी के फीचर्स पहले जैसे ही हैं। अब इस फोन को कार्बन ब्लैक, फ्लेम रेड और ग्लेशियर ब्लू कलर के अलावा समर हनी व्हाइट कलर में भी खरीदा जा सकेगा। यह नया वेरिएंट भारत में पेश किया जाएगा या नहीं इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Redmi K20 Pro समर हनी व्हाइट कलर वेरिएंट की कीमत: यह वेरिएंट तीन विकल्प में आता है। इसका पहला विकल्प 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है जिसकी कीमत 2599 चीनी युआन यानी करीब 25,900 रुपये है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,799 चीनी युआन यानी करीब 27,900 रुपये है। इसके अलावा 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,900 रुपये है। इसका 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल कार्बन ब्लैक, फ्लेम रेड और ग्लेशियर ब्लू कलर में ही उपलब्ध है। नए कलर वेरिएंट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इसे 1 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

    Redmi 7 को यूजर्स के बजट के मुताबिक बनाया गया है। कीमत कम होने से इसके फीचर्स पर कोई असर नहीं पड़ा है। फीचर्स के मुताबिक भी यह फोन काफी दमदार है। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

    Redmi K20 Pro के फीचर्स: इसमें 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले मौजूद है। साथ ही यह एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.0 पर काम करता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल AI पॉप-अप (Sony IMX471 लेंस) सेल्फी कैमरा दिया गया है। साथ ही ड्यूल रियर कैमरा भी मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। वहीं, इसका दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसके फ्रंट पैनल में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंस सेंसर भी मौजूद है। यह फोन फोन को पावर देने के लिए 3765 बैटरी दी गई है जो सिंगल चार्ज में पूरे दिन काम करने में सक्षम है। यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 

    Redmi 6 सीरीज को भी Amazon से खरीदा जा सकता है। ये फोन्स यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हुए हैं।Redmi 6 Pro को खरीदने के लिए क्लिक करें यहांRedmi 6 को खरीदने के लिए क्लिक करें यहां 

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप