Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया 10000mAh वाला वायरलेस पावर बैंक, कीमत 2,499 रुपये
Xiaomi ने भारतीय बाजार में Mi Wireless पावर बैंक को लॉन्च कर दिया है। यह पावर बैंक 18W चार्जिंग सर्पोट के साथ आता है (फोटो साभार Xiaomi India)
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने पिछले दिनों भारत में Redmi Note 9 Pro Max और Redmi Note 9 Pro को लॉन्च किया था। इसके बाद ही कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी कि जल्द ही वायरलेस चार्जर बाजार में दस्तक देने वाला है। वहीं अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में अपना 10000mAh Mi Wireless पावर बैंक लॉन्च कर दिया है जो कि 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। यूजर्स इसे कंपनी की वेबसाइट mi.com से खरीद सकते हैं।
Xiaomi 10000mAh Mi Wireless पावर बैंक को भारतीय बाजार में 2,499 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है और यह केवल ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इस पावर बैंक की खासियत है कि यह Qi सर्टिफाइड है। इसमें 18W वायर फास्ट चार्ज और 10W फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह पावर बैंक एंड्राइड और आईफोन दोनों को सपोर्ट करने में सक्षम है।
Introducing the all-new 10000mAh Mi Wireless Power Bank.
- Qi Certified
- 2-Way Fast Charging
- 10W Fast Wireless Charging
- 18W Fast Charging Output Port
- Fast Charging USB-C Input Port
Check out > https://t.co/WVJpd92GqW" rel="nofollow pic.twitter.com/0WEN083dfL — Mi India #108MP IS COMING! (@XiaomiIndia) March 16, 2020
इस पावर बैंक की खासियत है कि इसकी मदद से आप एक साथ दो डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। इसमें यूएसबी टाइप ए सपोर्ट दिया गया है। एक डिवाइस को पावर वायरलेस और दूसरे डिवाइस को यूएबसी टाइप ऐ पोर्ट की मदद से चार्ज कर सकते हैं। Mi 10000mAh Wireless पावर बैंक का साइज 147.9x70.7x16.6mm और वजन 230 ग्राम है। बता दें कि कंपनी इससे पहले इस पावर बैंक का चीन में लॉन्च कर चुकी हैं और वहां इसकी कीमत 129 RMB यानि लगभग 1,367 रुपये है।
बता दें कि हाल ही सामने आई रिपोर्ट के अनुसार Xiaomi 23 मार्च को Redmi Note 9 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन Redmi Note 9S लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घोषणा की है। Redmi Note 9S में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और इसे Snapdragon 720G प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। इसमें 6GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।