विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vivo V50 की प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल फीचर्स के साथ एंट्री, चेक करें कीमत

Published: Mon, 17 Feb 2025 12:19 PM (IST)

Vivo V50 launched वीवो का नया Vivo V50 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। फोन को पावरफुल प्रोसेसर और ...और पढ़ें

भारत में लॉन्च हुआ Vivo V50 स्मार्टफोन
भारत में लॉन्च हुआ Vivo V50 स्मार्टफोन

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने भारत में अपने मिड-रेंज प्रीमियम Vivo V50 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इसे स्मार्ट AI फीचर्स और पावरफुल प्रोसेसर के साथ कंपनी लेकर आई है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6,000mAh की बड़ी बैटरी पावर के लिए लगाई गई है। फोन Rose Red, Titanium Grey और Starry Night कलर वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। आइए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन और प्राइस की डिटेल।

Vivo V50 के स्पेसिफिकेशन

वीवो वी50 अपने पिछले मॉडल वीवो वी40 की तरह ही डिजाइन में आता है। इसमें पेंडुलम आकार के मॉड्यूल के भीतर एक डुअल-कैमरा सिस्टम है। डिवाइस का वजन कलर वेरिएंट और फिनिश के अनुसार अलग-अलग है। 189 ग्राम (टाइटेनियम ग्रे), 199 ग्राम (स्टाररी नाइट) और 199 ग्राम (रोज रेड)।

वॉटर और स्प्लैश प्रुफ बनाने के लिए इसे IP68 और IP69 दोनों रेटिंग मिली हुई है। यह 6.77-इंच एमोलेड पैनल से लैस है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स ब्राइटनेस है। फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट के साथ 12GB LPDDR4X रैम और 512GB UFS 2.2 स्टोरेज है। यह वही चिपसेट है जिसे वीवो ने पहले V40 और V30 में दिया गया था।

कैमरों की बात करें तो फोन में 50MP का मेन कैमरा और 50MP का वाइड-एंगल सेंसर है। प्राइमरी सेंसर OIS को सपोर्ट करता है। फ्रंट में 50MP का सेल्फी शूटर है। फोन में 6000mAh की बैटरी है और इन-बॉक्स चार्जर के साथ 90W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 चलाता है। फोन में स्मार्ट AI फीचर्स भी दिए गए हैं। 

डिस्प्ले- 6.7 इंच 120Hz क्वाड कर्व्ड एमोलेड

प्रोसेसर- Snapdragon 7 Gen 3

रियर कैमरा- 50MP प्राइमरी + 50MP (UW)

फ्रंट कैमरा- 50MP

बैटरी- 6000mAh

चार्जिंग- 90W

ओएस- Android 15 बेस्ड FunTouchOS 15

प्रोटेक्शन- IP68+ IP69

प्राइस, सेल और ऑफर्स

Vivo V50 तीन वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। इसका 256GB वेरिएंट 36,999 रुपये में आता है। वहीं, इसका टॉप एंड वेरिएंट 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ 40,999 रुपये में आया है। इसकी प्री-बुकिंग स्टार्ट हो चुकी है। इसकी सेल 25 फरवरी से लाइव होगी। पहली सेल में कई तरह के बैंक ऑफर्स का लाभ लिया जा सकेगा। 

यह भी पढ़ें- दुनिया का सबसे शक्तिशाली AI चैटबॉट, मस्क का Grok 3 मचाएगा चीन में खलबली!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।