विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition: मल्टी कलर चेंजिंग वाला स्मार्टफोन हुआ लांच, जानिये फोन की कीमत और सभी फीचर्स

By Kritarth SardanaEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 02:51 PM (IST)

Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसे एक मल्टी कलर चेंजिंग वाला ...और पढ़ें

Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition photo credit- Tecno India
Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition photo credit- Tecno India

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Tecno ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition लॉन्च कर दिया है। यह एक मल्टी कलर चेंजिंग स्मार्टफोन है। कंपनी ने इस फोन का एक खास पैटर्न वाला डिजाइन बनाया है। इस फीचर से फोन का रंग अपने आप बदल जाता है। अन्य खास फीचर्स की बात करें तो इस फोन में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर भी मिलता है।

Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition के फीचर्स

  • डिस्प्ले- इस फोन में 6.8 इंच की स्क्रीन से Full HD+ अल्ट्रा स्लिम डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 120HZ का रिफ्रेश रेट है।
  • प्रोसेसर- इस फोन में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर मिलता है।
  • रैम और मेमोरी- इस फोन में 8 GB की मूल रैम के साथ 5 GB की वर्चुअल रैम भी मिलती है जिससे फोन की कुल 13 GB रैम हो जाती है। तो वहीँ फोन में 128 GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

  • कैमरा - Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition ट्रिपल कैमरा फॉर्मेट के साथ आया है। इस फोन में 64 MP मेन बैक कैमरा और 50 MP का दूसरा कैमरा और 2 MP का तीसरा कैमरा मिलता है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए फोन में 32 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
  • ओएस- यह फोन Android 12 पर आधारित HiOS 8.6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
  • बैटरी - Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition में 5000 mAh की बैटरी मिलती है। इस फोन के साथ ग्राहकों को 33 W की फ़ास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिलता है।
  • अन्य फीचर्स- इसके अलावा फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5mm जैक और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।

Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition की कीमत और उपलब्धता

Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है। यह फोन Amazon पर 22 सितबर से प्री आर्डर के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन की पहली सेल amazon पर होगी जिसकी घोषणा कंपनी जल्द ही करेगी।

ये भी पढ़ें -  Vivo का कलर चेंजिंग फोन Vivo V25 Pro भारत में लॉन्च, आज ही करें प्री-बुक पाएं 6,500 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट

TECNO CAMON 19 Pro 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा 64MP का दमदार रियर कैमरा, जानें डिटेल