यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सैमसंग ला रहा एंड्रायड 5.1 के साथ गैलेक्सी जे5 और जे7
सैमसंग के जे सीरीज में जल्द ही नया स्मार्टफोन जुड़ने वाला है। कंपनी ने दो नये मिड रेंज के स्मार्टफोंस- ...और पढ़ें

नई दिल्ली। सैमसंग के जे सीरीज में जल्द ही नया स्मार्टफोन जुड़ने वाला है। कंपनी ने दो नये मिड रेंज के स्मार्टफोंस- जे5 और जे7 की घोषणा की है। इसी वर्ष फरवरी माह में जे सीरीज में गैलेक्सी जे1 स्मार्टफोन को लांच किया गया था।
गैलेक्सी जे5 में 5 इंच का एचडी टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रगन 410 प्रोसेसर, 1.5 जीबी रैम, 2600 एमएएच की बैटरी व 8 जीबी का इंटरनल स्टोरेज है इसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे बढ़ाया जा सकता है।
गैलेक्सी जे7 में 5.5 इंच का एचडी टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले, 1.5 जीएचजेड या 1.2जीएचजेड ऑक्टा–कोर मार्वल प्रोसेसर के अलावा इसमें 1.5 जीबी रैम, 4 या 8जीबी इंटरनल स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट और 3000 एमएएच की बैटरी है। दोनों ही डिवाइसेज में 13 एमपी का रियर व 5 एमपी का फ्रंट कैमरा है। जे5 की मोटाई 8.5 मिमी मोटाई है और जे7 की 7.9 मिमी, दोनों ही डिवाइसेज एंड्रायड 5.1 पर चलेंगे।