विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Realme 5s स्मार्टफोन 48MP कैमरे के साथ भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 9,999 रुपये

By Ankit DubeyEdited By:
Published: Wed, 20 Nov 2019 02:59 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 03:03 PM (IST)

Realme 5s भारतीय बाजार में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो कि पहली बार 29 नवंबर को Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा

Realme 5s स्मार्टफोन 48MP कैमरे के साथ भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 9,999 रुपये
Realme 5s स्मार्टफोन 48MP कैमरे के साथ भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 9,999 रुपये

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme ने भारतीय बाजार में अपना मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Realme 5s लॉन्च कर दिया है। बजट रेंज में लॉन्च किया गया यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 29 नवंबर को दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा और इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। खास बात ​है कि फोन में प्रोसेसर और बैटरी के अलावा बाकी सभी फीचर्स Realme 5 के समान ही है। इस फोन को Realme 5 का अपग्रेड वर्जन भी कहा जा सकता है। 

Realme 5s की कीमत पर नजर डालें तो इसमें 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 9,999 रुपये है। जबकि 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन क्रिस्टल ब्लू, क्रिस्टल पर्पल और क्रिस्टल रेड तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। फोन पर मिलने वाले लॉन्च ऑफर की बात करें तो इसे नो कोस्ट ईएमआई ऑप्शन पर खरीदा जा सकता है। साथ ही फोन पर Reliance Jio की ओर से 7,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। यह स्मार्टफोन Realme 5 का अपग्रेड वर्जन है और इसमें बेहतर कैमरा सेटअप दिया गया है। 

Realme 5s के फीचर्स

Realme 5s में स्मॉल वॉटरनॉच डिजाइन के साथ 6.5 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। जो कि कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लाास 3 से कोटेड है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 665 चिपसेट पर काम करता है और इसमें दी गई स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। 

फोटोग्राफी सेक्शन की बात करें तो Realme 5s में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।