विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paytm ने चीनी कंपनी के साझेदारी में लॉन्च किया AI Cloud, जानें किसे मिलेगा फायदा

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 22 Aug 2018 03:43 PM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 04:20 PM (IST)

Paytm ने चीनी कंपनी अलीबाबा के साथ साझेदारी में क्लाउट कंप्यूटिंग सेवा शुरू की है

Paytm ने चीनी कंपनी के साझेदारी में लॉन्च किया AI Cloud, जानें किसे मिलेगा फायदा
Paytm ने चीनी कंपनी के साझेदारी में लॉन्च किया AI Cloud, जानें किसे मिलेगा फायदा

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Paytm ने चीनी प्रोद्योगिकी कंपनी अलीबाबा की साझेदारी में AI Cloud लॉन्च किया। कंपनी ने इस सेवा की शुरुआत करते हुए कहा, ''यह प्लेटफार्म उन संस्थाओं के लिए व्यापार केंद्रित ऐप्स का सूइट पेश कर रही है, जिन्हें क्लाउड कंप्यूटिंग के लिए उच्च गुणवत्ता का समाधान, अपने वर्कफ्लो को स्वचालित करने के लिए रेडी-टू-यूज सेवाओं, भुगतान का आसान समेकन, मैसेजिंग और ग्राहक जुड़ाव को बिना हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर के प्रबंधन को आसान बनाने की जरूरत है।''

कंपनी ने आगे कहा कि यह आर्टिफिशियल क्लाउड ग्राहकों के डाटा को भारत में ही स्टोर करेगा। कंपनी के उपाध्यक्ष सुजीत कुमार मिश्र ने कहा कि हमने ग्राहक के डाटा की गोपनीयता और सुरक्षा के लिए उच्चतम मानक सेट किया है। हमारे ग्राहकों के डाटा को संसाधित और भारत में स्थानीय रूप से संग्रहित किया जाता है, जिसमें किसी थर्ड पार्टी या निवेशकों तक पहुंच नहीं होती है।

आपको बता दें कि अलीबाबा की पेटीएम में ज्यादातर हिस्सेदारी है, जिसमें गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवाओं के लिए आवेदन दिया है। इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर संभावित खतरे के बारे में राज्यसभा में नॉमिनेटेड सांसद नरेंद्र जाधव ने सदन में मुद्द उठाया था। इस सेवा का लाभ भारतीय डेवलपरों, स्टार्ट-अप्स और उद्यमों को होगा। आइए, जानते हैं क्या है क्लाउड कंप्यूटिंग

क्या है क्लाउड कंप्यूटिंग

क्लाउड एक तरह का नेटवर्क है। कंपनियां अपना डाटा स्टोर करने के लिए क्लाउड रेंट पर लेती हैं। इन्हीं क्लाउड को मैनेज करना क्लाउट कंप्यूटिंग में आता है। क्लाउड कंप्यूटिंग अपनी जरूरत के अनुसार सर्विस देने वाली कंपनी के कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग कर सकता है। एक तरह से कंप्यूटर में बिना कोई एक्स्ट्रा हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर डाले अपनी जरूरत के मुताबिक अच्छे और महंगे इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग किया जा सकता है। बस, इसके लिए महीने में आपसे चार्ज लिया जाता है। गूगल, आईबीएम, माइक्रोसॉफ्ट कुछ प्रमुख क्लाउड कंप्यूटिंग सर्विस से जुड़े बड़े प्रोवाइडर्स हैं। 

यह भी पढ़ें:

Samsung Galaxy Note 9 इन 10 मामलों में iPhone X से है बेहतर, पढ़ें कम्पेरिजन

Motorola  ने iPhone X की तरह दिखने वाला स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानें फीचर्स

Oppo F9 Pro को इन 3 लेटेस्ट स्मार्टफोन्स में मिलेगी चुनौती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।