विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

50MP कैमरा, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च हुआ Motorola का ये फोन, बैटरी से लेकर प्रोसेसर तक सभी फीचर्स दमदार

By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
Published: Fri, 10 Mar 2023 02:55 PM (IST)

Motorola ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Moto G73 5G को लॉन्च कर दिया है। यह एक बजट फोन है ...और पढ़ें

Motorola launched its new smartphone Moto G73 5G in India
Motorola launched its new smartphone Moto G73 5G in India

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने अपने नए स्मार्टफोन Moto G73 5G को आज भारत में लॉन्च कर दिया है। नया मोटोरोला स्मार्टफोन एक बजट स्मार्टफोन है, जो उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो ज्यादा पैसे नहीं खर्च करना चाहते हैं।

बेसिक फीचर्स की बात करें तो Moto G73 5G में 8GB रैम, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000mAh की बैटरी मिलती है। इस फोन को 20,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में पेश किया गया है। आइये, इसके बारे में जानते हैं।

Moto G73 5G की कीमत

भारत में Moto G73 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत केवल 18,999 रुपये निर्धारित की गई है। मोटोरोला ने घोषणा की है कि ग्राहक लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। बता दें कि Moto G73 दो कलर वेरिएंट -मिडनाइट ब्लू और ल्यूसेंट व्हाइट में आएगा। इस स्मार्टफोन की सेल 16 मार्च को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और आधिकारिक मोटोरोला चैनलों पर शुरू होगी।

Moto G73 5G के स्पेसिफिकेशंस

Moto G73 5G में आपको 6.5 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो फुल-एचडी + रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले में एक छोटा होल-पंच है, जिसमें सेल्फी कैमरा सेट किया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके बैक में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है, जो मैक्रो कैमरा की तरह भी काम कर सकता है। मोटोरोला का कहना है कि 50MP के प्राइमरी कैमरे में 'अल्ट्रा पिक्सल' तकनीक है। यह एक पिक्सेल-बिनिंग तकनीक होती है, जो कई पिक्सेल को एक बड़े पिक्सेल में जोड़ती है। इस बड़े पिक्सेल में अब अधिक डिटेल शामिल हैं, जिससे आपको बेहतर पिक्चर मिलता है।

Moto G73 5G की बैटरी

इस फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का प्राइमरी कैमरा शामिल है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी भी है जिसे ‘ऑल-डे’ बैकअप देने के लिए तैयार किया गया है। इस फोन की बैटरी 30W TurboPower चार्जिंग को सपोर्ट करती है ।